दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, काले आसमान से बरसे ओले, तेज आंधी और बारिश से गिरा तापमान

sagar parvez

Weather Takes a Turn in Delhi-NCR: Hail Pours from Dark Sky; Strong Winds and Rain Bring Down Temperatures

Weather Takes a Turn in Delhi-NCR: Hail Pours from Dark Sky; Strong Winds and Rain Bring Down Temperatures
Weather Takes a Turn in Delhi-NCR: Hail Pours from Dark Sky; Strong Winds and Rain Bring Down Temperatures

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को दिन भर पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई।

Weather Takes a Turn in Delhi-NCR: Hail Pours from Dark Sky; Strong Winds and Rain Bring Down Temperatures

दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में दिल्ली में तेज हवा और गरज के बारिश होने का अनुमान जताया. गुरुवार (30 अप्रैल) को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब ही आसमान में काले बादल छा गए. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. गाजियाबाद में बारिश के साथ ओले पड़ रहे हैं. लोनी तिराहे पर ओलावृष्टि हो रही है. नोएडा और साहिबाबाद में भी भारी बारिश हुई. साहिबाबाद और दिल्ली के दिलशाद गार्डन में भी ओले गिरे.

दिल्ली में शाम 6 बजे तक बारिश-आंधी की चेतावनी- IMD

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के सभी जिलों में आज शाम 6 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

दिल्ली ‘गोल्फ कोर्स’ हादसे पर स्थानीय लोगों ने बताई चौंकाने वाली बात! कहा- ‘यहां पहले भी…’

हरियाणा में भी बारिश, शिमला में सेब की फसल को नुकसान

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा. करनाल में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. शिमला में भी जोरदार बारिश हुई. ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि हुई. इससे सेब की फसल को नुकसान हुआ. मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था.

दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य मौसम निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 25 डिग्री सेल्सियस और अयानगर में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 रहा, जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0-50 एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51-100 ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 ‘‘मध्यम’’, 201-300 ‘‘खराब’’, 301-400 ‘‘अत्यंत खराब’’ और 401-500 ‘‘गंभीर’’ माना जाता है.

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पूरा परिवार ख़त्म, चलती कार में लगी आग, वैष्णो देवी से लौट रहे 5 लोगों की मौत

India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar
India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar

You May Like

error: Content is protected !!