उत्तराखंड/ देहरादूनः बजरंग दल की आड़ में लूट जिहाद एक और लूटेरा सिद्धार्थ बडौनी दल के गैंग के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर से 14 लाख लूटकर फरार, हुआ गिरफ्तार

MediaIndiaLive

Dehradun | Bajrang Dal Goon Siddhant Badoni mastermind in ₹14 lakh robbery case arrested

Dehradun | Bajrang Dal Goon Siddhant Badoni mastermind in ₹14 lakh robbery case arrested
Dehradun | Bajrang Dal Goon Siddhant Badoni mastermind in ₹14 lakh robbery case arrested

जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को हमलावरों ने निशाना बना लिया और 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनमें से एक आरोपी बजरंग दल का है, जिसका नाम सिद्धांत बडौनी है.

Dehradun | Bajrang Dal Goon Siddhant Badoni mastermind in ₹14 lakh robbery case arrested

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं जांच के दौरान जो खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बजरंग दल से जुड़ा सिद्धांत बडौनी भी इस मामले में संलिप्त है. पुलिस ने बताया कि देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर की गई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में राइट विंग की विचारधारा से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बीते शनिवार को, 6 युवकों ने राजेश नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर को उस समय रोक लिया, जब वह जमीन का एक सौदा पूरा करने जा रहा था. वे उससे नकदी लूटकर फरार हो गए.

बजरंग दल से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर दिनेश तिवारी ने ही आरोपियों को इस नकदी के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने 1.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. तीन संदिग्धों में सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक शेखावत अभी भी फरार हैं. पुलिस अधिकारी अंकित कंडारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग एक दक्षिणपंथी समूह से जुड़े हैं, जिसके सदस्य सोशल मीडिया पर अक्सर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ वीडियो पोस्ट करते रहे हैं.

कैसे हुई थी लूट

जानकारी के मुताबिक पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रेश अस्पताल के पास पांच से छह हमलावरों ने एक वाहन को घेर लिया. वाहन में राजेश कुमार सोनी अपने तीन साथियों के साथ सवार थे. राजेश जमीन के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये कैश लेकर लौट रहे थे तभी बाइक और एक्टिवा सवार हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी की पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कीं.

अभी भी चार आरोपी फरार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि दिनेश तिवारी आरोपियों का परिचित था. उन्हें पहले से पता था कि जमीन के सौदे के लिए भारी नकदी लाई जा रही है. इसी जानकारी के आधार पर लूट की योजना बनाई गई थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं. जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसमें पुलिस ने सरवजीत सिंह, जसमीत सिंह, और शक्ति सिंह को अरेस्ट किया और अभी भी सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक शेखावत फरार हैं. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!