अमेरिका: सिएटल में दिवाली समारोह के दौरान हिंदुओं के खिलाफ प्रदर्शन, कट्टरपंथी एक्टिविस्ट जेक लैंग ने लगाए हिन्दू विरोधी नारे

MediaIndiaLive

Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang

Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang
Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang

सिएटल में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा था, तभी कट्टर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट जेक लैंग ने अपने समर्थकों के साथ समारोह में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन

Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang

अमेरिका दिवाली के जश्न विवाद हो गया. सिएटल में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा था, तभी कट्टर दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट जेक लैंग ने अपने समर्थकों के साथ समारोह में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे पोस्टर थे, जिन पर हिंदुओं को देश से बाहर निकालने की मांग की गई थी. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने लैंग को घेर लिया उनकी जांच-पड़ताल की. घटना के बाद लैंग ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं.

लैंग उसके समर्थक शनिवार को सिएटल में आयोजित दिवाली समारोह में पहुंचे थे. उनके पोस्टर पर लिखा था, ‘सभी डॉट हेड्स को देश से बाहर निकालो’. बता दें कि अमेरिका में कुछ नस्लवादी लोग हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए ‘डॉट हेड्स’ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. घटना की तस्वीरें साझा करते हुए लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि दिवाली समारोह में मौजूद लोगों ने उन पर उनके समर्थकों पर हमला किया. उसने हिंदुओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कारण टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत हुई है.

कौन है जेक लैंग?

जेक लैंग एक कट्टर दक्षिणपंथी अमेरिकी एक्टिविस्ट है ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ नाम का संगठन चलाता है. वह 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) पर हुए हमले में शामिल था. इस मामले में उसे चार साल जेल में रहना पड़ा था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन उसे माफी दे दी थी.

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली

एक तरफ सिएटल में दिवाली समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ, तो दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने दीया जलाया. समारोह में भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल शेफ विकास मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे. ट्रंप को इस मौके पर हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई.

वहीं, वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी भारतीय समुदाय के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने भारत के कॉन्सुल जनरल राज्य की सीनेटर मनका ढींगरा के साथ लेजिस्लेटिव बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. फर्ग्यूसन ने रविवार को वाशिंगटन राज्य में दिवाली को ‘रोशनी का त्योहार’ घोषित किया.

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बड़ी आबादी है इस समुदाय ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ओलंपिया स्थित वाशिंगटन स्टेट कैपिटल में भी दिवाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई नेता शामिल हुए.

हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश का भी मामला

अमेरिका में हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश का मामला भी सामने आया है. मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की धमकी की जांच के बाद 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया गया था. उस पर मंदिर में गोलीबारी की योजना बनाने का आरोप है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह नाजी विचारधारा से प्रभावित था.

मिडटर्म चुनावों को लेकर भी लैंग के आरोप

जेक लैंग ने अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के नतीजों पर भी सवाल उठाए हैं. उसने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दावा किया कि टेक्सास कंसास जैसे राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा कमजोर हुआ है. उसने 3 जनवरी 2027 को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया है. उसने आरोप लगाया कि चुनाव के नतीजों को गलत तरीके से प्रमाणित किया जा रहा है. हालांकि, उसके इन आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया गया है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापान में भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, 6.1 रही तीव्रता; डर कर घरों से भागे लोग, 22 ज़ख़्मी

Strong earthquake of 6.1 magnititude shakes central Japan, shattering store windows, injuring at least 22
Strong earthquake of 6.1 magnititude shakes central Japan, shattering store windows, injuring at least 22

You May Like

error: Content is protected !!