झारखंड: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 महिलाओं सहित तीन बच्चों की मौत

MediaIndiaLive

Jharkhand | Out-of-control truck runs over several people in Khunti; 4 women and 3 children killed, India

Jharkhand | Out-of-control truck runs over several people in Khunti; 4 women and 3 children killed, India
Jharkhand | Out-of-control truck runs over several people in Khunti; 4 women and 3 children killed, India

मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों में महज 11 माह का एक मासूम भी है। वहीं, हादसे में पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Jharkhand | Out-of-control truck runs over several people in Khunti; 4 women and 3 children killed, India

झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों में महज 11 माह का एक मासूम भी है। वहीं, हादसे में पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार और आसपास के परिचित लोग थे। सड़क पर अचानक तेज आवाज सुनकर वे किसी दुर्घटना की आशंका में घरों से बाहर निकले थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस हादसे की जानकारी लेने वे सड़क पर पहुंचे हैं, वही उनके जीवन का आखिरी पल बन जाएगा।

स्कूटी हादसे के बाद जुटी थी भीड़, तभी पहुंचा बेकाबू ट्रक


प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ लोग झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार की मदद करने और उसे बाहर निकालने में जुटे थे।

इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज गति में आ रहा एक भारी ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

इस दुर्घटना में कौशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, 20 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी और अंजलि का महज 11 महीने का बेटा सौरव नायक शामिल हैं।

इसके अलावा मानहू देवी, 65 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी की भी हादसे में मौत हो गई।

वहीं, बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को वाहनों के जरिए खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार में गजब विरोध, 'गिरिराज कुंड' से लेकर भाजपा विधायक के नाम पर रखे सड़क के गड्ढों के नाम

Begusarai Road Protest | Villagers Name Potholes ‘Giriraj Kund’ and ‘Kundan Kund’ India
Begusarai Road Protest | Villagers Name Potholes ‘Giriraj Kund’ and ‘Kundan Kund’ India

You May Like

error: Content is protected !!