दम घुटता है देहरादून में दिवाली पर आतिशबाजी पड़ी हवा पर भारी, प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड टूटे, AQI 1100 पहुंचा

MediaIndiaLive

Uttarakhand | All pollution records broken in Dehradun; AQI reaches 1100, India

Uttarakhand | All pollution records broken in Dehradun; AQI reaches 1100, India
Uttarakhand | All pollution records broken in Dehradun; AQI reaches 1100, India

दीपावली के बाद देहरादून में पटाखों और आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है।

Uttarakhand | All pollution records broken in Dehradun; AQI reaches 1100, India

दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद देहरादून में प्रदूषण ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आठ नवंबर की रात करीब तीन बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई ने 1100 का आंकड़ा छू लिया। जो राज्य बनने के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा एक्यूआई स्तर है।

दीवाली की रात करीब आठ बजे से ही प्रदूषण बढ़ने लगा था। हालांकि इसके बाद सुबह चार बजे तक ये चार सौ तक रहा। जिसमें 24 घंटे का औसत 359 रहा। शहर के क्लॉक टावर निगरानी केंद्र पर औसत 271 और नेहरू कॉलोनी में 237 रहा।

वहीं पहली बार दून में पीएम-10 का स्तर भी रिकार्ड एक हजार और पीएम-2.5 का स्तर भी साढ़े आठ सौ तक पहुंचा। वहीं रात करीब चार घंटे तक एक्यूआई चार सौ पार पहुंचने का भी रिकॉर्ड बना। दून विवि में लगे रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम में ये सारे डाटा दर्ज किए गए हैं। दीवाली की रात आठ नवंबर को करीब आठ बजे से ही प्रदूषण बढ़ने लगा था। हालांकि इसके बाद सुबह चार बजे तक ये चार सौ तक रहा। जिसमें 24 घंटे का औसत 359 रहा। वहीं दिवाली की रात शहर के क्लॉक टावर निगरानी केंद्र पर औसत 271 और नेहरू कॉलोनी में 237 रहा।

कहां कितना एक्यूआई

रुद्रपुर में 232, काशीपुर में 246, हल्द्वानी में 189, हरिद्वार में 168, ऋषिकेश में 128 तो नैनीताल में 117 एक्यूआई दर्ज हुआ।

हरिद्वार-रुड़की की भी हवा खराब

धर्मनगरी में रविवार को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के कारण दीपावली की रात हरिद्वार की हवा में प्रदूषण 168 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। जबकि एक नवंबर की तुलना में रविवार को प्रदूषण में 78 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी हुई। एक नवंबर को एक्यूआईए 90 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल हवा ने प्रदूषण 22 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर कम दर्ज हुआ। पिछले साल एयर क्वालिटी इंडेक्स 190 रहा था।

इस साल रविवार को शहर के लोगों ने मान्यताओं के अनुसार दिपावली पर्व धूमधाम से मनाया। दीपावली के मौके पर लोगों ने देर रात तक जम कर आतिशबाजी की। इस कारण बीते आठ दिनों की तुलना में रविवार को हवा में प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। जबकि शनिवार की तुलना में रविवार को ग्राफ में 53 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर अधिक हवा प्रदूषित हुई। शनिवार को ग्राफ 115 एक्यूआई रहा था। बीते शुक्रवार को एक्यूआई 110 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ था। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों तक शहर की हवा में एक्यूआई पीली श्रेणी में रिकॉर्ड हुआ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहर के ऋषिकुल और सिडकुल दो स्थानों पर हवा में प्रदूषण की जांच करता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हवा में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन में ऑक्साइड का आंकलन माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के हिसाब से करता है। यह आंकलन हवा में प्रदूषण की मात्रा दर्शाता है।

नैनीताल में भी प्रदूषण की मार

हल्द्वानी में हफ्तेभर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 अंक बढ़कर 189 पहुंच गया। वहीं, नैनीताल में भी पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में चारों ओर धुएं, धुंध और कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के दिन हल्द्वानी में एक्यूआई 189 और नैनीताल में 117 दर्ज किया गया। हल्द्वानी के लिए राहत की बात यह रही कि पिछले चार वर्षों में इस बार दीपावली पर सबसे कम प्रदूषण दर्ज किया गया। वर्ष 2023 में यहां का एक्यूआई 223 था, जो 2024 में घटकर 192 और 2025 में 194 रहा। वर्ष 2023 की तुलना में इस बार एक्यूआई 34 अंक कम रहा। नैनीताल में भी प्रदूषण स्तर बढ़ा है। वर्ष 2025 में यहां एक्यूआई 111 था, जो इस बार बढ़कर 117 पहुंच गया। काशीपुर में दीवाली से ठीक पहले शनिवार को एक्यूआई 129 से 168 के बीच था, सोमवार को यह बढ़कर 246 पार पहुंच गया। वहीं, रुद्रपुर का एक्यूआई 156 से बढ़कर 232 पहुंच गया

इस प्रकार होता है प्रदूषण का आंकलन

प्रदूषण विभाग ने एयर क्वालिटी इंडेक्स को छह श्रेणी में बांटा है। 0-50 के बीच गुड (अच्छा) श्रेणी में प्रदूषण सबसे कम होता है। 51-100 के बीच सेटिस्फेक्टरी (संतोषजनक) श्रेणी में प्रदूषण से लोग सबसे कम प्रभावित होते है। 101-200 के बीच मॉडरेट (माध्यम) श्रेणी में हवा में प्रदूषण बच्चों, बुजर्गों और दिल और फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों के लिए हानिकारक होता है। 201-300 पुअर (खराब) श्रेणी में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। 301-400 वेरी पुअर (अति खराब) श्रेणी में लोग हवा में प्रदूषण के कारण बीमार पड़ने लगते है। 401 से ऊपर हवा प्रदूषण सीवियर (गंभीर) श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में प्रदूषण लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव डालता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश: सिंगरौली में परिवार पर टूटा दो मंजिला मकान का कहर, सोते वक्त मासूम समेत 3 की मौत

Three members of family killed, four injured as house collapse in MP, India
Three members of family killed, four injured as house collapse in MP, India

You May Like

error: Content is protected !!