UAE के फुजैराह में बेकाबू ट्रक की टक्कर से 23 गाड़ियों में लगी आग; भारतियों समेत 14 की मौत, 30 घायल

MediaIndiaLive

UAE | 14 among Indians killed, 30 injured after truck crashes into vehicles in Fujairah

UAE | 14 among Indians killed, 30 injured after truck crashes into vehicles in Fujairah
UAE | 14 among Indians killed, 30 injured after truck crashes into vehicles in Fujairah

मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और कई वाहनों से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई

UAE | 14 among Indians killed, 30 injured after truck crashes into vehicles in Fujairah

यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. फुजैराह में ट्रक की कई वाहनों से टक्कर हो गई. इसके बाद उसमें आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए.

मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और कई वाहनों से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने आसपास के कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है.

दरअसल, यह घटना आधी रात से कुछ समय पहले फुजैराह के प्रवेश द्वार के पास शेख खलीफा बिन जायद रोड पर हुई. दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

दूतावास ने जारी किया बयान

समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, वाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा, ‘हमने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है और हर संभव मदद और सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’ वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह यूएई के सबसे घातक सड़क हादसों में से एक है. इसमें एक ट्रक और कई अन्य वाहन शामिल थे, जो इस टक्कर और उसके बाद लगी आग की चपेट में आ गए.

कैसे हुआ फुजैराह में यह हादसा

फुजैराह पुलिस के अनुसार, गुरुवार को आधी रात से कुछ समय पहले शेख खलीफा बिन जायद रोड पर चलते समय ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया. ट्रक पहले एक अन्य वाहन से टकराया, फिर पलट गया और धीमी गति के ट्रैफिक के कारण रुकी हुई कई अन्य गाड़ियों से जा टकराया.

यूएई सरकार ने क्या कहा

यूएई के आंतरिक मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘सड़क पर चलते समय एक ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे वह एक अन्य वाहन से टकरा गया. इसके बाद ट्रक पलट गया और सड़क पर धीमी गति के ट्रैफिक के कारण रुकी हुई कई अन्य गाड़ियों से जा टकराया.’ इस टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई, जो तेजी से हादसे में शामिल अन्य वाहनों तक फैल गई. मंत्रालय ने आगे बताया कि इस टक्कर की वजह से ट्रक में आग लग गई और यह आग कई अन्य वाहनों तक फैल गई, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ.

14 की मौत, 30 घायल; 15 को अस्पताल से छुट्टी मिली


अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की कि इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए. रॉयटर्स के अनुसार, फुजैराह पुलिस ने बताया कि घायलों में से 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 15 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है. हादसे के बाद पुलिस, एम्बुलेंस कर्मी और सिविल डिफेंस यूनिट सहित आपातकालीन बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस ने बताया कि इन टीमों ने आग बुझाई, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया और घटनास्थल को सुरक्षित किया. अधिकारियों ने हादसे में मारे गए कुछ लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच शुरू कर दी है.

रॉयटर्स के अनुसार, फुजैराह पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतकों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नागरिक भी शामिल हैं, जबकि अन्य पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए विश्लेषण का काम चल रहा है. इस बीच दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिवारों को हर संभव मदद और सहायता दी जा सके. हादसे में मारे गए भारतीय नागरिकों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ.जाकिर नाइक के संगठन IRF पर गृह मंत्रालय ने 5 साल का प्रतिबंध बढ़ाया

Centre extends ban on Dr.Zakir Naik’s IRF for 5 more years, India
Centre extends ban on Dr.Zakir Naik’s IRF for 5 more years, India

You May Like

error: Content is protected !!