उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड- सामने आएगा ‘VIP’ का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

MediaIndiaLive

Uttarakhand court orders narco test of TV actor Urmila Sanawar in Ankita Bhandari murder case, will be conducted in Gujarat’s Gandhinagar

Uttarakhand court orders narco test of TV actor Urmila Sanawar in Ankita Bhandari murder case, will be conducted in Gujarat's Gandhinagar
Uttarakhand court orders narco test of TV actor Urmila Sanawar in Ankita Bhandari murder case, will be conducted in Gujarat’s Gandhinagar

अदालत में उर्मिला के नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराने का फैसला लिया गया। हालांकि, उर्मिला की वकील शिवानी तोमर ने बताया कि अदालत ने अब तक परीक्षण की तारीख तय नहीं की।

Uttarakhand court orders narco test of TV actor Urmila Sanawar in Ankita Bhandari murder case, will be conducted in Gujarat’s Gandhinagar

सुर्खी…

  • अंकिता हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, होगा नार्को टेस्ट
  • अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर ने दर्ज कराए बयान, गांधीनगर में होगी जांच

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की जांच के सिलसिले में टेलीविजन अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में पेश हुईं।

अदालत में उर्मिला के नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराने का फैसला लिया गया। हालांकि, उर्मिला की वकील शिवानी तोमर ने बताया कि अदालत ने अब तक परीक्षण की तारीख तय नहीं की।

शिवानी ने बताया, “अदालत में नार्को एनालिसिस और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सहमति दी गई तथा उर्मिला सनावर के बयान भी दर्ज किए गए। यह तय हुआ है कि दोनों टेस्ट गांधीनगर में होंगे लेकिन अब तक तारीख निर्धारित नहीं की गई है।”

उन्होंने कहा कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक उर्मिला का चिकित्सकीय परीक्षण होने की संभावना है और इसके बाद नार्को एनालिसिस की तारीख तय की जा सकती है।

इससे पहले 26 अक्टूबर को उर्मिला सनावर की अदालत में पेशी होनी थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

उर्मिला के खिलाफ हरिद्वार में जबरन वसूली का एक अन्य मामला दर्ज है। पिछले सप्ताह हरिद्वार की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

ऋषिकेश के पास स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी।

रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

हालांकि, पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर के बीच कथित बातचीत के ऑडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया था।

इन ऑडियो में हत्याकांड में एक ‘वीआईपी’ की भूमिका और उसके नाम का जिक्र होने का दावा किया गया था। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के दबाव तथा अंकिता के माता-पिता की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस साल जनवरी में मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। राजनीतिसमाचार

बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर का भी इस मामले में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना है। वह पहले ही अदालत में इन परीक्षणों के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति का हाई स्कूल सर्टिफिकेट निकला फर्जी! कोर्ट की लताड़ के बाद दिया इस्तीफा

Indonesia vice president resigns amid dispute over high school certificate scandal
Indonesia vice president resigns amid dispute over high school certificate scandal

You May Like

error: Content is protected !!