सोनिया गांधी के परिवार पर सोशल मीडिया अभद्र पोस्ट करने वाली BJP सांसद कंगना रनोट के खिलाफ FIR दर्ज

MediaIndiaLive

FIR against BJP MP actress Kangana Ranaut over posts on Sonia Gandhi family, India

FIR against BJP MP actress Kangana Ranaut over posts on Sonia Gandhi family, India
FIR against BJP MP actress Kangana Ranaut over posts on Sonia Gandhi family, India

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा की थीं। इन पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर कई सवाल उठाए थे। इसके बाद अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत की थी।

FIR against BJP MP actress Kangana Ranaut over posts on Sonia Gandhi family, India

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनोट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के मामले में शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह कार्रवाई रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है।

जानकारी के मुताबिक, कंगना ने 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा की थीं। इन पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर कई सवाल उठाए थे। इसके बाद अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत की थी।

शिकायत में क्या आरोप लगाए गए?

रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा ने अपनी शिकायत में कंगना की पोस्ट को भ्रामक, अपुष्ट और भड़काऊ बताया था। उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणियों से सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

शिकायत मिलने के बाद DGP के निर्देश पर शिमला पुलिस ने बालूगंज थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने कंगना रनोट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत FIR दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ने मुख्य रूप से धारा 196 और 353 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने धारा 197 के तहत भी जांच करने का अनुरोध किया था, लेकिन दर्ज FIR में यह धारा शामिल नहीं की गई है।

ASI मदन लाल को सौंपी गई जांच

FIR के मुताबिक, मामले की जांच ASI मदन लाल को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत और सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

सोनिया गांधी को लेकर कंगना के 4 विवादित बयान

1. राजीव गांधी की हत्या वाले दिन सोनिया के साथ जाने पर टिप्पणी

कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट रीशेयर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि राजीव गांधी हत्या वाले दिन सोनिया गांधी को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन वह उनके साथ नहीं गई थीं। इस पोस्ट के साथ कंगना ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी का जिक्र करते हुए उनकी थकान और स्वास्थ्य संबंधी वजहों पर टिप्पणी की थी।

2. सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर सवाल

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने सवाल उठाया था कि बिना कमाई किए सोनिया गांधी 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में कैसे शामिल हो गईं। उन्होंने स्विस बैंक खातों में कथित तौर पर 2 अरब डॉलर से अधिक की रकम होने का दावा भी उठाया था।

3. मेनका गांधी के इंटरव्यू को लेकर टिप्पणी

कंगना ने मेनका गांधी का सिमी गरेवाल को दिया गया पुराना इंटरव्यू साझा किया था। इसमें मेनका ने परिवार के साथ अपने रिश्तों और घर में उन्हें मिलने वाले व्यवहार के बारे में बात की थी। कंगना ने इस इंटरव्यू के आधार पर सवाल उठाए थे कि मेनका गांधी को परिवार से अलग होने की परिस्थितियों का सामना क्यों करना पड़ा।

4. गांधी परिवार में हुई मौतों को लेकर उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब रिलीज होने के बाद कंगना ने एक पोस्ट में गांधी परिवार में हुई कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया था। उन्होंने इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को लेकर सवाल उठाते हुए इन घटनाओं को संयोग बताया था।

फिलहाल इन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज FIR के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!