राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पूरा परिवार ख़त्म, चलती कार में लगी आग, वैष्णो देवी से लौट रहे 5 लोगों की मौत

sagar parvez

India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar

India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar
India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar

राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ।

India | Delhi-Mumbai Expressway tragedy: 5 Devotees of family burnt alive as moving car catches fire near Alwar

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे।

यात्रा से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, परिवार ने वैष्णो देवी यात्रा के लिए एक टैक्सी बुक की थी। दर्शन के बाद वे मध्य प्रदेश लौट रहे थे। देर रात जब उनकी कार अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौजपुर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

गैस रिसाव बना हादसे की वजह

शुरूआती जांच में सामने आया है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी। आशंका है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे पांचों लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके और जिंदा जल गए। हादसे के वक्त ड्राइवर चलती गाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से झुलस गया है और जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

राहत-बचाव में देर, पहचान मुश्किल

घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और सभी सवारों की मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अब डीएनए टेस्ट के जरिए कराई जाएगी।

मामले की जांच जारी

हादसे के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश: जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटक नाव पलटी, मृतक संख्या बढ़कर सात हुई, 18 लापता, बचाव अभियान जारी

Madhya Pradesh | Tourist Boat Capsizes in Bargi Dam in Jabalpur; Death Toll Rises to Seven, 18 Missing; Rescue Underway
Madhya Pradesh | Tourist Boat Capsizes in Bargi Dam in Jabalpur; Death Toll Rises to Seven, 18 Missing; Rescue Underway

You May Like

error: Content is protected !!