मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से 8 साल की बच्ची सहित की मौत, 4 गंभीर

MediaIndiaLive

Mumbai, Maharashtra | An 8-year-old girl including a man died after an electric shock near the Kalachowki ganpati pandal, India

Mumbai, Maharashtra | An 8-year-old girl including a man died after an electric shock near the Kalachowki ganpati pandal, India
Mumbai, Maharashtra | An 8-year-old girl including a man died after an electric shock near the Kalachowki ganpati pandal, India

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Mumbai, Maharashtra | An 8-year-old girl including a man died after an electric shock near the Kalachowki ganpati pandal, India

मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। कालाचौकी इलाके में गणपति पंडाल के बाहर अचानक बिजली का करंट फैलने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी पांचों पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पंडाल के बाहर करंट फैलने से मची अफरातफरी

हादसा लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुआ। गणपति उत्सव के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान पंडाल में अचानक बिजली का करंट फैल गया, जिसकी चपेट में दो लड़के और तीन लड़कियां आ गईं। सभी बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद पांचों पीड़ितों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों में एक लड़की की हालत नाजुक बताई गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल भेज दिया गया। मसीना अस्पताल में भर्ती तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

लालबागचा राजा के पास 25 वर्षीय युवक की भी मौत

इससे पहले मुंबई में लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास जलगांव के 25 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान जयदीप मेघराज नेमाडे के रूप में हुई। वह अपने दोस्तों के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

जयदीप के चाचा प्रमोद नेमाडे ने बताया कि वह 17 सितंबर की रात घर से निकला था। परिवार को उसके दोस्तों के साथ मौजूद दूसरे बेटे का फोन आया, जिसके बाद वे तुरंत मुंबई पहुंचे। प्रमोद ने बताया कि जयदीप हर साल अपने चार दोस्तों के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए जाता था और उसे पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।

लाइन से बाहर आया और अचानक गिर पड़ा था युवक

प्रमोद नेमाडे के मुताबिक, जयदीप दर्शन के लिए लाइन में खड़े होकर अंदर गया था। वहां उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद वह बाहर आया। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा। परिवार का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे पहले से किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार के भागलपुर में डूबने से छह बच्चों की मौत, बाढ़ के पानी में कर्मा-धर्मा पूजा के पर्व पर नहा रहे थे

Six Children Drown While Bathing For Karma-Dharma Festival In Bihar’s Bhagalpur, India
Six Children Drown While Bathing For Karma-Dharma Festival In Bihar’s Bhagalpur, India

You May Like

error: Content is protected !!