उप्र: 50 लाख की रंगदारी और लूट का पर्दाफाश, मांगने वाला ‘हिंदू रक्षा दल’ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, बिजली के चोरी के तारों से लदी बोलेरो भी जब्त

MediaIndiaLive

UP: Extortion and robbery case involving ₹50 lakh; ‘Hindu Raksha Dal’ district president arrested, Bolero loaded with stolen electricity cables seized.

UP: Extortion and robbery case involving ₹50 lakh; 'Hindu Raksha Dal' district president arrested, Bolero loaded with stolen electricity cables seized.
UP: Extortion and robbery case involving ₹50 lakh; ‘Hindu Raksha Dal’ district president arrested, Bolero loaded with stolen electricity cables seized.

मुजफ्फरनगर में स्क्रैप कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और 9 लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के हिंदू रक्षा दल का युवा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

UP: Extortion and robbery case involving ₹50 lakh; ‘Hindu Raksha Dal’ district president arrested, Bolero loaded with stolen electricity cables seized.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्क्रैप से भरी पिकअप लूटकर कारोबारी से फिल्मी अंदाज में रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पिकअप चालक और परिचालक को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन से वाहन मालिक को कॉल कराया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में सौदेबाजी के बाद 9 लाख रुपये लेकर वाहन छोड़ दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना समेत छह से अधिक आरोपी अभी फरार हैं।

हाईवे पर रोकी स्क्रैप से भरी पिकअप

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह देहरादून से स्क्रैप लेकर दिल्ली जा रही पिकअप को मुजफ्फरनगर हाईवे पर बढ़ेड़ी कट के पास कार और बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने चालक और परिचालक को धमकाते हुए वाहन अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए।

मांगी 50 लाख की रंगदारी

बंधक बनाए गए परिचालक के मोबाइल फोन से दिल्ली निवासी पिकअप मालिक जफर को कॉल कराया गया। बदमाशों ने वाहन छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद सौदा 12 लाख रुपये पर तय हुआ।

नौ लाख रुपये लेकर छोड़ा वाहन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिकअप मालिक को दिल्ली से मुजफ्फरनगर बुलाकर हाईवे किनारे एक ढाबे पर ले गए, जहां उससे 9 लाख रुपये नकद लेने के बाद पिकअप वाहन वापस कर दिया गया।

24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदू रक्षा दल का युवा जिलाध्यक्ष है आरोपी

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी हेमंत हिंदू रक्षा दल का युवा जिलाध्यक्ष है। पुलिस के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद निवासी पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई आरोपी की व्यक्तिगत आपराधिक भूमिका के आधार पर की गई है और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ाई जा रही है।

मुख्य सरगना समेत कई आरोपी अभी फरार

पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह से अधिक बदमाश अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के पूरे नेटवर्क और वारदात के तरीके का भी खुलासा किया जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों के समर्थन में आए भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- 'बेहद पीड़ादायक...',, हल करे सरकार

Anxieties and concerns of students regarding examination system are genuine: BJP leader Murli Manohar Joshi on youth protest
Anxieties and concerns of students regarding examination system are genuine: BJP leader Murli Manohar Joshi on youth protest

You May Like

error: Content is protected !!