
उत्तर प्रदेश के गाजियाबद से एक खबर है। जहां इंदिरापुरम डी-मॉल में कैफ़े (Cafe) चलाने वाली महिला हरलीन कौर ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Harleen Kaur, a café owner at D-Mall in Indirapuram, Ghaziabad, has accused Hindu Raksha Dal of severe harassment, extortion, and issuing death threats
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के गाजियाबद से एक खबर है। जहां इंदिरापुरम डी-मॉल (Indirapuram D-Mall) में कैफ़े (Cafe) चलाने वाली महिला हरलीन कौर (Harleen Kaur) ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आरोपों में उसने कहा है कि सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सभी गाली गलौंच करके हर महीना 50 हजार “गुंडा टैक्स” (Gunda Tax) मांगते हैं। इसके बाद वे आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।
महिला (Gaziabad Cafe Owner) ने कहा आत्महत्या करने को मजबूर
महिला द्वारा सोशल मीडिया एक्स (X) पर वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह आरोप लगाते दिख रही है कि फ़्री का खाना, गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद उनसे ₹50,000 महीना मांगा गया। उन्होंने इसे “गुंडा टैक्स” (Gunda Tax) बताते हुए कहा कि उनके पास पेमेंट के स्क्रीनशॉट (Screenshot) , वीडियो फ़ुटेज (Video Footage) और कॉल रिकॉर्डिंग (Call Recording) समेत सारे साक्ष्य हैं।
सीएम से लगाई गुहार (Gaziabad Cafe Viral Video)
इस वीडियो में कैफे संचालिका हरलीन कौर (Cafe Harleen Kaur) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aaditya Nath) से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वह कहते साफ दिख रही है कि वह इतनी परेशान हैं कि आत्महत्या (Suicide) करने के लिए मजबूर हो रही हैं।



