
प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी के एक पदाधिकारी का शव मंगलवार को रांची में रेलवे की पटरियों के पास मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया
Jan Suraaj Party functionary Devpalik Gupta, missing from train, found dead near tracks in Ranchi
रांचीः पटना जाने के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद किया गया है. अनगड़ा-मुरी के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे जंगल में उनका शव मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
देवपालिक गुप्ता 31 वर्ष के थे और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे. वह दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के 2018 बैच के छात्र रहे थे. वर्तमान में वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के रूप में कार्यरत थे.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, देवपालिक सोमवार को अपने मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार के साथ रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए थे. ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची से खुली थी. इसी दौरान वह लापता हो गए थे. उनके लापता होने के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी. देवपालिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है. मामले में मुरी जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बाद से आरपीएफ और जीआरपी की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही थी.
रांची के ग्रामीण एसपी ने की पुष्टि
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास शव बरामद हुआ है. शव के पास से एक आईकार्ड भी मिला है. आईकार्ड में देवपालिक गुप्ता की फोटो है. आईकार्ड से शव की शिनाख्त हुई. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है.



