सिद्धू मूसेवाला के करीबी पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर गोलीबारी, CCTV में दिखे 3 नकाबपोश हमलावर

MediaIndiaLive

Punjab | Gunshots fired at Punjabi singer Gulab Sidhu’s residence in Barnala; ‘gangster Doni Bal claims responsibility’, India

Punjab | Gunshots fired at Punjabi singer Gulab Sidhu's residence in Barnala; 'gangster Doni Bal claims responsibility', India
Punjab | Gunshots fired at Punjabi singer Gulab Sidhu’s residence in Barnala; ‘gangster Doni Bal claims responsibility’, India

पंजाबी सिंगर और सिद्धू मूसेवाला के करीबी माने जाने वाले गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित पैतृक घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चेहरे ढके तीन लोग घर पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

Punjab | Gunshots fired at Punjabi singer Gulab Sidhu’s residence in Barnala; ‘gangster Doni Bal claims responsibility’, India

पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सिंगर के घर के गेट को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड फायर किए. राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ. वारदात के समय गुलाब सिद्धू अपने म्यूजिकल शो और लाइव प्रोग्राम्स के सिलसिले में विदेश में मौजूद थे.

वारदात का एक सीसीटीवी/मोबाइल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गुलाब सिद्धू के घर के पास आकर रुकते हैं. बाइक के बीच में बैठा युवक पिस्टल लोड कर घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है, जबकि उसके पीछे बैठा दूसरा युवक भी गोलियां चलाता नजर आ रहा है. इस दौरान बाइक चला रहा तीसरा युवक अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. गोलियां चलाकर तीनों मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद एक कथित ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल ने गुलाब सिद्धू के घर पर गोलियां चलवाने की बात कबूल की है. हालांकि, पुलिस और स्थानीय मीडिया इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं. गुलाब सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्तों में से एक हैं. मूसेवाला की हत्या के बाद से ही गुलाब सिद्धू को भी लगातार जान से मारने की धमकियां और फिरौती के फोन आ रहे थे. धमकियों और सुरक्षा इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने उन्हें पहले ही दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए हुए हैं.

जनवरी 2026 में भी हुई थी हमले की नाकाम कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब गुलाब सिद्धू अपराधियों के निशाने पर आए हों. इससे पहले 10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने गायक पर हमले की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था. उस मामले का मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था, जो गुलाब सिद्धू के मशहूर गाने ‘सरपंचियां’ के बोलों से नाराज था. वह एक लाइव शो के दौरान सिंगर पर हमला कर इलाके में खौफ पैदा करना चाहता था ताकि बाद में मोटी फिरौती वसूली जा सके.

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. फॉरेंसिक टीमों ने मौके से खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल में डेंगू का डांक, मरीज़ों का आंकड़ा 5 हजार के पार, 278 पंचायतें हॉटस्पॉट,अगस्त के मुकाबले दोगुने से ज्यादा

West Bengal dengue cases cross 5,000, Murshidabad worst-hit with over 1,000 infections, India
West Bengal dengue cases cross 5,000, Murshidabad worst-hit with over 1,000 infections, India

You May Like

error: Content is protected !!