दिल्ली: एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने 7 बार चाकू से गोदकर कर दिया क़त्ल

MediaIndiaLive

Delhi man stabbed to death by food vendor for asking extra chhole in Delhi’s Nihal Vihar, India

Delhi man stabbed to death by food vendor for asking extra chhole in Delhi's Nihal Vihar, India
Delhi man stabbed to death by food vendor for asking extra chhole in Delhi’s Nihal Vihar, India

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात की है. निहाल विहार में रहने वाले संदीप एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे.

Delhi man stabbed to death by food vendor for asking extra chhole in Delhi’s Nihal Vihar, India

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कम छोले पैक करने को लेकर हुए विवाद में एक ठेले वाले ने 35 साल के ग्राहक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात की है. निहाल विहार में रहने वाले संदीप एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मार्केट में संदीप ने एक छोले-भटूरे के स्टॉल पर खाना खाया. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और बेटी के लिए छोले-भटूरे पैक करवाए. पैकेट में संदीप को छोले कम लगे. इस पर उन्होंने स्टॉल मालिक चिंटू गुप्ता से और छोले डालने के लिए कहा.

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों में इस बात को लेकर बहस हुई. बहस बाद में हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान चिंटू ने संदीप को चाकू मार दिया. संदीप पर एक के एक कई बार चाकू से वार किए गए. संदीप को सात बार चाकू घोंपा गया. जिसमें तीन बार तो उनके पेट में चाकू घुस गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक संदीप के खून से लथपथ हो चुके थे.

इलाज के दौरान मौत

फिर स्टॉल पर संदीप के पिता बृजेश सिंह पहुंच गए. उन्होंने अपने जख्मी बेटे को देखा तो उसे तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गए. वहां के बाद उसे पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. संदीप की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.

संदीप के पिता बृजेश ने मीडिया को बताया कि उन्हें अपना बेटा फूड स्टॉल के पास खून से लथपथ हालत में मिला. उन्होंने बताया, ‘उसने मुझे बताया कि पांच-छह लोगों ने उसे चाकू मारा था. मुझे नहीं पता कि पुलिस ने सिर्फ एक ही आदमी को क्यों गिरफ्तार किया है. अब इस उम्र में मुझे अपने बेटे का शव उठाना पड़ रहा है.’

पुलिस ने आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाप दर्ज मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था. पुलिस अभी मामले की आगे की जांच कर रही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े लूट, बैग में ₹2.30 करोड़ भरकर 4 हथियारबंद बदमाश फरार

Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India
Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India

You May Like

error: Content is protected !!