
ईटानगर में नीति विहार इलाके में बड़ा भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से वहां बन रही सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के समय वहां सात मजदूर काम कर रहे थे।
ITANAGAR | 4 killed, 3 hurt as Arunachal landslide causes wall collapse
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नीति विहार इलाके में बड़ा भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से वहां बन रही सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के समय वहां सात मजदूर काम कर रहे थे। दीवार गिरने से वे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लगातार बारिश के कारण हुआ भूस्खलन
ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के पुलिस अधीक्षक जुम्मार बासर ने बताया कि , ईटानगर के नीति विहार इलाके में लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे मजदूर फंस गए। घटना के बाद, SDRF की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचे और तलाशी व बचाव अभियान शुरू किया।
3 अस्पताल में भर्ती
एसपी जुमार बस ने बताया कि बचाव टीम ने मौके से चार शव बरामद किए हैं और तीन घायल लोगों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। (




