उत्तराखंड: कर्मचारियों ने कुल सचिव को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बलवा

MediaIndiaLive

Uttarakhand | Kankhal police arrested four staff of Gurukul Kangri University on the charge of assaulting the registrar

Uttarakhand | Kankhal police arrested four staff of Gurukul Kangri University on the charge of assaulting the registrar
Uttarakhand | Kankhal police arrested four staff of Gurukul Kangri University on the charge of assaulting the registrar

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. कुलसचिव के साथ मारपीट की गई.

Uttarakhand | Kankhal police arrested four staff of Gurukul Kangri University on the charge of assaulting the registrar

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 31 अक्टूबर शनिवार सुबह कुलसचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की. आरोप है कि कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा गया. घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा हो गया.

घटना की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंचीं और घायल कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं. अभी इस मामले में उनका मेडिकल कराया जा रहा है. वहीं, कर्मचारी यूनियन से जुड़े लोग भी मेडिकल कराने के लिए पहुंचे हैं.

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलसचिव से मारपीट,

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. इसके बाद शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए थे. करीब 15 दिनों से चल रहा आंदोलन बीती शुक्रवार रात आपसी समझौते के बाद समाप्त हुआ था.

हालांकि, शनिवार सुबह एक बार फिर कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया और मारपीट हो गई. फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

कुछ कर्मचारियों ने मारपीट की है, लेकिन मैं मौके पर मौजूद नहीं थीं. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे. फिलहाल घायल कुलसचिव को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है.
– प्रो. प्रतिभा मेहता, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय –

वहीं, कनखल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है. किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!