असम में कुदरत का कहर, बाढ़ से अबतक 68 मौतें, 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित, 763 गांव जलमग्न

MediaIndiaLive

Assam Flood | Death toll rises to 68, 5.24 lakh people still affected, 763 villages submerged

Assam Flood | Death toll rises to 68, 5.24 lakh people still affected, 763 villages submerged
Assam Flood | Death toll rises to 68, 5.24 lakh people still affected, 763 villages submerged

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है। 5.24 लाख लोग, 763 गांव और 9 जिले अब भी प्रभावित हैं, जबकि राहत, पुनर्वास और बिजली बहाली का काम जारी है।

Assam Flood | Death toll rises to 68, 5.24 lakh people still affected, 763 villages submerged

असम में बाढ़ का संकट पूरी तरह टला नहीं है। कई इलाकों में पानी उतरने से हालात में सुधार जरूर शुरू हुआ है, लेकिन अब भी राज्य के 9 जिलों के 763 गांवों में 5.24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच चराइदेव जिले में दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। वहीं, 48,742 हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी जलमग्न है और कई परिवार सामान्य जीवन में लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कई इलाकों में पानी उतरा, लेकिन संकट अभी बरकरार

बाढ़ का पानी कई क्षेत्रों से घटने लगा है, फिर भी राहत और पुनर्वास का काम लगातार जारी है। ताजा स्थिति के अनुसार, नुमालीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी ही ऐसी नदी है, जो अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 9 रह गई है, लेकिन लाखों लोग अब भी इस आपदा के असर से जूझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर पुनर्वास कार्यों का समन्वय करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सबसे अधिक प्राथमिकता शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जैसे सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में राहत पहुंचाने की है। राज्य सरकार उन इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी है, जहां सुरक्षा कारणों से बाढ़ के दौरान बिजली बंद कर दी गई थी।

बिजली बहाली, राहत अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री के अनुसार, असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APDCL) की टीमें बिजली बहाल करने से पहले सुरक्षा जांच कर रही हैं। इसके बाद शिवसागर, जोरहाट, चराइदेव, धुबरी, बोंगाईगांव समेत अन्य प्रभावित इलाकों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति शुरू की जा रही है। सरकार का लक्ष्य आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करना और प्रभावित लोगों को सुरक्षित तरीके से सामान्य जीवन में लौटने में मदद करना है।

राज्य में राहत, बचाव और पुनर्वास अभियान लगातार जारी है। बाढ़ का पानी कम होने के साथ सोशल मीडिया पर तबाही की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें प्रभावित गांवों की स्थिति और लोगों की परेशानियां साफ दिखाई दे रही हैं।

पापोन ने लोगों से की मदद की अपील

बढ़ के कहर के बीच असम के मशहूर गायक पापोन ने भी देश और विदेश में रहने वाले लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कई गांव जलमग्न हैं, बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और बाढ़ में लोगों के साथ-साथ पशुओं की भी जान गई है। उन्होंने लोगों से असम की ओर मदद का हाथ बढ़ाने का आग्रह किया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गुरु पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई

Haridwar, Uttarakhand: Devotees take a dip in River Ganga at Har Ki Pauri in Haridwar on the occasion of Guru Purnima
Haridwar, Uttarakhand: Devotees take a dip in River Ganga at Har Ki Pauri in Haridwar on the occasion of Guru Purnima

You May Like

error: Content is protected !!