
खतरनाक वायरस के लगने के बाद जो दवाइयों के सहारे इसके जानलेवा लक्षण झेल जाता था, वो बचता और जो नहीं झेल पाता था, उसकी मौत हो जाती है.
There were side effects from the COVID-19 vaccine, Zuckerberg admitted it, and Elon Musk also concurred
आपको याद होगा महामारी का वो दौर, जब कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था. न तो किसी को इस बीमारी के बारे में पता था और न ही इसका कोई पक्का इलाज था.
खतरनाक वायरस के लगने के बाद जो दवाइयों के सहारे इसके जानलेवा लक्षण झेल जाता था, वो बचता और जो नहीं झेल पाता था, उसकी मौत हो जाती है. ऐसे में वक्त में दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके इसकी वैक्सीन खोजी, लेकिन अब पता चला है कि ये जितनी सेफ बताई गईं, दरअसल थी ही नहीं.
मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने खुद इस बात की तस्दीक की है कि कोविड वैक्सीन को लेकर ये झूठ फैलाया गया कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं. जब वैक्सीन बनी, उस वक्त से ही इसे बुरे प्रभावों के बारे में वैज्ञानिकों से लेकर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी पता था. निश्चित तौर पर ये कोरोना से काफी हद तक सुरक्षा देती थी लेकिन इसके अपने नुकसान थे, जिसे लोगों के सामने लाने से रोका गया. प्रेशर डाला गया कि किसी भी तरह से जनता तक वैक्सीन के बुरे प्रभावों की जानकारी न पहुंचे.
Follow Us on… 𝕏

+


