दिल्ली: प्रीत विहार में 22 साल की युवती से सहकर्मियों ने किया गैंगरेप, कैफे में पार्टी की फिर दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

MediaIndiaLive

Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi’s Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India

Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi's Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India
Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi’s Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India

पीड़िता सभी आरोपियों को पहले से जानती थी। वह अपने परिचितों के साथ प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में पार्टी करने पहुंची थी। फिलहाल मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi’s Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India

सुर्खी…

  • प्रीत विहार इलाके में 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप
  • कैफे में पार्टी के दौरान दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप
  • पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कैफे में आयोजित पार्टी के दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आरोपियों का साथ दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

चाबी से दोबारा खोला गया था कैफे

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सभी आरोपियों को पहले से जानती थी। वह अपने परिचितों के साथ प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में पार्टी करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो चुका था। हालांकि, पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी। इसी चाबी की मदद से कैफे को दोबारा खोला गया और सभी लोग वहां पार्टी करने लगे।

सुबह 3:30 बजे कैफे से निकला था ग्रुप

जानकारी के अनुसार, पार्टी में कुल सात लोग शामिल थे। इस दौरान सभी ने शराब पी। सुबह करीब 3:30 बजे सभी कैफे से बाहर निकले। इसके कुछ समय बाद युवती ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपियों का सहयोग किया।

पीड़िता और कुछ आरोपी एक ही कैफे में करते हैं काम


पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के एक कैफे में काम करती है। कथित तौर पर इस मामले के कुछ आरोपी भी उसी कैफे में उसके साथ काम करते हैं। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय किसकी क्या भूमिका थी।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस पार्टी में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही कैफे में उस रात हुई गतिविधियों और कथित वारदात से जुड़े साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किस तरह हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!