
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार के एक ट्रक से टकराने से दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 4 लोगों की मृत्यु हो गई
UP | 4 Killed as Car Carrying Vrindavan Pilgrims Rams Into Parked Truck on Delhi-Agra Highway in Mathura, India
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत चौमुहां में सनसिटी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सात लोग हादसे का शिकार हो गए. इनमें दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का उपचार जारी है. घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
मध्य प्रदेश नंबर की बताई जा रही कार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार मध्य प्रदेश नंबर की है. पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके.
हादसे के बाद मचा हड़कंप
भीषण टक्कर के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. एक ही परिवार के सात लोगों के इस हादसे का शिकार होने की जानकारी सामने आई है. मथुरा मे हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भदोही: भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव के पास रविवार रात हादसा हुआ. हादसे में प्रयागराज के हंडिया निवासी सुभाष साहू (40) की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल राहुल यादव (30) ने सीएचसी डीघ में दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई.
Follow Us on… 𝕏

+


