उप्र के बाराबंकी में शव ले जा रही एम्बुलेंस के खड़े पिकअप वाहन से टक्कर में 5 लोगों की मौत

MediaIndiaLive

UP | 5 killed as ambulance carrying body crashes into pickup vehicle on the Purvanchal Expressway, India

UP | 5 killed as ambulance carrying body crashes into pickup vehicle on the Purvanchal Expressway, India
UP | 5 killed as ambulance carrying body crashes into pickup vehicle on the Purvanchal Expressway, India

उप्र के बाराबंकी से सुबह-सुबह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां जयपुर से एक एम्बुलेंस में 5 लोग शव लेकर जा रहे थे, तभी उनका रोड एक्सीडेंट हो गया और एंबूलेंस में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई है.

UP | 5 killed as ambulance carrying body crashes into pickup vehicle on the Purvanchal Expressway, India

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा समाने आया है. जयपुर से बंगाल शव लेकर जा रही एंबुलेंस खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सभी डेडबॉडी को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचा कर कार्रवाई शुरू की है. वहीं हादसे पर सड़क सुरक्षा को लेकर हाइवे पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 53.3 किलोमीटर के पास शनिवार सुबह तड़के तेज रफ्तार एम्बुलेंस नंबर RJ 14 PF 8529 ने सड़क किनारे खड़ी पिककप नंबर UP 78 JT 6480 में पीछे से जा घुसी. हादसे के बाद मौके ओर चीख पुकार मच गई.

एक शव के साथ 5 लोगों की थमी सांसे

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अमिनूर हक (40), हरिओम (33), रुपिक (50), मकबूल खान (62) और एंबुलेंस चालक आलम के रूप में हुई है.

हार्टअटैक से हुई मौत; जयपुर से बंगाल ले जा रहे थे शव


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में अजीजुलहक (38) का शव भी रखा हुआ था. जिसकी हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी. परिजन जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया और शव लेकर जा रहे थे, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई. घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसे तेज रफ्तार मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से एंबुलेंस की टक्कर ने सड़क सुरक्षा और हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर एक्सप्रेस-वे पर पिकअप किस परिस्थिति में खड़ी थी और क्या इसकी सूचना संबंधित पेट्रोलिंग टीम को थी? फिलहाल पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!