उप्र: लखनऊ जेल में विचाराधीन कैदी कारोबारी (30 वर्ष) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वार्डर निलंबित

MediaIndiaLive

UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India

UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India
UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India

हत्या के एक मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद 30 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर तौलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India

उप्र: लखनऊ की जेल में बंद अवनीश जायसवाल उर्फ देव नामक कारोबारी बॉयफ्रेंड ने गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अवनीश, 24 वर्षीय समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद था, जिसकी 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। समरीन, अवनीश के साथ होटल में रुकी थी और उसके गिरने के बाद अवनीश फरार हो गया था।

पुलिस ने अवनीश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। घटना के तीन दिन बाद, 15 अक्टूबर को, अवनीश ने ACJM कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। समरीन की मां ने आरोप लगाया था कि अवनीश उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने समरीन को धक्का देकर नीचे फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, समरीन लखनऊ की रहने वाली थी, जबकि अवनीश सुल्तानपुर का निवासी था। समरीन एक होटल में काम करती थी और उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था। अवनीश ने 12 अक्टूबर को होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था और दोपहर 12 बजे समरीन के साथ होटल पहुंचा था। शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश लिफ्ट में घुस गया और पार्किंग से अपनी बाइक लेकर भाग गया।

बैरक प्रभारी निलंबित, तीन हेड वार्डर पर भी कार्रवाई


लखनऊ जिला कारागार में बंदी अवनीश जायसवाल की आत्महत्या के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर बैरक प्रभारी जेल वार्डर हरिओम को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा हेड जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण और दीपेन्द्र सिंह के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बंदी अवनीश जायसवाल उर्फ देव उर्फ गोलू ने 18-19 नवंबर की रात जिला कारागार में आत्महत्या कर ली थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!