
वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं MCX पर सोना 1,22,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
Gold Losing Glitter! Gold & Silver Prices Crash To Their Lowest Levels In 14 Months
सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी के भाव में करीब ₹10,000 प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब ₹5,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.
वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं MCX पर सोना 1,22,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
गिरावट के पीछे का कारण
कीमतों में आई इस तेज गिरावट के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों का दबाव माना जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. बाजार को यह चिंता सता रही है कि दिसंबर, जनवरी और मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी सोने-चांदी की कीमतों पर भारी पड़ रही है और दोनों कीमती धातुओं को नीचे खींच रही है.
आपके शहर की कीमत
- शहर 24-कैरेट सोना (10 ग्राम) 22-कैरेट सोना (10 ग्राम) 18-कैरेट सोना (10 ग्राम)
- दिल्ली ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160
- मुंबई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
- कोलकाता ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
- चेन्नई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
- अहमदाबाद ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
- भोपाल ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
- जयपुर ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160
- सोने में पैसा लगाने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
बाजार का इतिहास गवाह है कि भारी गिरावट झेलने के बाद भी सोने ने कई मौकों पर शानदार वापसी की है. हालांकि, अतीत के रिकॉर्ड के आधार पर यह मान लेना कि इस बार भी दाम तुरंत उछल जाएंगे, ठीक नहीं होगा. खरीदारों को केवल भाव देखने के बजाय यह तय करना चाहिए कि वे कितने समय के लिए पैसा लगा रहे हैं और उनके पोर्टफोलियो में गोल्ड का हिस्सा कितना है. अगर आप हालिया मंदी को देखकर खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो भविष्य में भी दामों में होने वाली हलचल को सहने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें. केवल इस भरोसे पर पैसा लगाना समझदारी नहीं है कि कीमतें अब एकतरफा भागेंगी.
सोने के भावों में नरमी का दौर कोई नई बात नहीं है, मगर साल 2026 में दर्ज की गई 25 प्रतिशत की टूटन आम रुझान के मुकाबले कहीं ज्यादा गहरी है. पिछले ट्रेंड्स भले ही सुधार की उम्मीद जगाते हों, लेकिन बाजार में किसी भी तरह की रिकवरी की पक्की गारंटी नहीं होती.




