
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटेंगी. आवामी लीग ने इस दिन हाईवे पर कब्जा करने की घोषणा की है
Fresh violence flares up again in Bangladesh; arson reported in Sheikh Hasina’s home district
सुर्खी…
- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले में उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है
- इस हमले में हसीना की पार्टी के 30 से ज्यादा कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं
- शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, घरों-दुकानों को किया आग के हवाले
बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक तनाव हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में उनकी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों को निशाना बनाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके अलावा कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।
जानकारी के अनुसार, आवामी लीग के कार्यकर्ता शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों पर देसी बम फेंके गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है। उनके इस बयान के बाद से ही देश में आवामी लीग के समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं।
उपद्रवियों ने करीब 12 दुकानों को निशाना बनाया
गोपालगंज में उपद्रवियों ने करीब 12 दुकानों को निशाना बनाया। क्रिकेट स्टेडियम के पास मौजूद फूलों की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लॉन्च घाट इलाके से आवामी लीग का जुलूस निकलने के बाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए।
इस बीच गोपालगंज से एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मस्जिद के लाउडस्पीकर से आवाज सुनाई देने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं।
गोपालगंज शेख हसीना का गृह जिला है
गौरतलब है कि गोपालगंज शेख हसीना का गृह जिला है, जबकि कोटालीपाड़ा इलाके में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इसी बीच बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम की भारत को लेकर की गई टिप्पणी ने भी राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के बाद यह बयान दिया था।
आवामी लीग और उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के बावजूद पार्टी समर्थकों का सड़कों पर उतरना बांग्लादेश सरकार के लिए नई चुनौती बनता जा रहा है। हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Follow Us on… 𝕏

+


