
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार (40), उनके बेटे पियूष (11) और उनके साले राज कुमार (30) के रूप में हुई है। तीनों आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे।
Sambhal | Three of family, including 11-year-old boy, killed as car hits tractor on UP’s Ganga Expressway, India
संभल : बहजोई थाना क्षेत्र के बमनेटा गांव के पास शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और तीनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
बताया जा रहा कि आजमगढ़ निवासी अजय कुमार (40) अपनी पत्नी शैलेश देवी, इकलौते बेटे पीयूष (12) और साले राजकुमार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे. संभल में बहजोई थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 112 के बमनेटा गांव के पास रात करीब 11 बजे कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार अजय कुमार, पीयूष और राजकुमार की मृत्यु हो गई. जबकि शैलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस चालक रामवीर सिंह के मुताबिक मौके पर बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. परिवार वैगनआर कार से आजमगढ़ से दिल्ली जा रहा था. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है.
Follow Us on… 𝕏

+


