उप्र: बस्ती में स्कूल संचालक के नाबालिग छात्र को भगा ले गई शिक्षिका रूपाली, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, गिरफ्तार

MediaIndiaLive

UP | Woman teacher held after ‘eloping’ with school manager’s minor son in UP’S Basti, India

UP | Woman teacher held after ‘eloping’ with school manager’s minor son in UP'S Basti, India
UP | Woman teacher held after ‘eloping’ with school manager’s minor son in UP’S Basti, India

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव का है. जहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका पर आरोप है कि उसने अपने स्कूल के ही एक नाबालिग छात्र जिसकी उम्र केवल 15 साल है

UP | Woman teacher held after ‘eloping’ with school manager’s minor son in UP’S Basti, India

उप्र: अभी तक अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि कोई युवक किसी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

यहां एक स्कूल की महिला टीचर ने 15 साल के नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चली गई. फिलहाल, नाबालिग के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव का है. जहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका पर आरोप है कि उसने अपने स्कूल के ही एक नाबालिग छात्र जिसकी उम्र केवल 15 साल है. उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गई. जब छात्र काफी देर तक लापता रहा तो परिजनों ने पहले खोजबीन की. फिर इसके बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

छात्र के पिता ने बताया कि वे स्कूल संचालक हैं और उनका बेटा कक्षा 11वीं में पढ़ता है. स्कूल में करीब 1 साल से बच्चों को रूपाली नाम की एक महिला टीचर पढ़ा रही थी. लेकिन सोमवार की सुबह बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चली गई, जिसके बाद से दोनों का पता नहीं चल रहा है. इसकी जानकारी बेटे के दोस्तों से मिली. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से सब परेशान हैं और खोजबीन की जा रही है. फिलहाल, पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इस मामले की जांच कप्तानगंज पुलिस ने उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी है. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है. मामला नाबालिग छात्र से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने अपनी जांच को तेज कर दी है. वहीं, परिजन भी छात्र को लेकर काफी चिंतित हैं और सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुजफ्फरनगर दंगे में हुए तिहरे हत्याकांड में 13 साल बाद फैसला, 8 आरोपी बरी, शिकायतकर्ता समेत 33 गवाहों ने कोर्ट में बदले बयान

UP | Muzaffarnagar riots: 8 acquitted in 2013 riots tripple murder case for lack of evidence
UP | Muzaffarnagar riots: 8 acquitted in 2013 riots tripple murder case for lack of evidence

You May Like

error: Content is protected !!