
हरियाणा के रोहतक में देर रात एक ढाबे के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
4 shot dead in suspected gang war at Haryana’s Rohtak dhaba, India
हरियाणा के रोहतक में आधी रात गोलीबारी की घटना में चार युवकों की मौत हो गई. यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी के पास स्थित मिलन ढाबे पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि कुछ युवक ढाबे पर खाना खा रहे थे. इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार होकर हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी शुरू होते ही ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और टेबल-कुर्सियों के पीछे छिप गए.
घटनास्थल पर पहुंचे झज्जर कमिश्नर
पुलिस के मुताबिक, मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि भागने की कोशिश कर रहे एक अन्य युवक का पीछा कर उसे भी गोली मार दी गई. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सुबह कमिश्नर झज्जर सिमरदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया. उनके साथ रोहतक और झज्जर की सीआईए और एसटीएफ की टीमें भी मौजूद रही.
‘इंटर गैंग राइवलरी का लग रहा मामला’
मीडिया से बातचीत में कमिश्नर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला इंटर गैंग राइवलरी का लग रहा है. वारदात में कई राउंड फायरिंग की गई है और मौके से गोलियों के सबूत कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और गैंगवार से जुड़े एंगल को भी वेरीफाई कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में शुरुआती तौर पर चार से पांच हमलावर नजर आने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस अभी हमलावरों की संख्या की पुष्टि कर रही है. मृतकों में तीन युवक गांव डिघल और एक युवक बेरी का रहने वाला है. तीन युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, जिनमें दो के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी शुरुआती जांच में सामने आई है.
घटना को लेकर क्या बोले DSP?
डीएसपी ऋषिकांत ने घटना के लेकर बताया कि बीती रात कुछ लोग एक ढाबे पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. यह गैंगवार है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं. हमें जल्द ही इस मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है
Follow Us on… 𝕏

+


