
भूकंप का केंद्र होक्काइडो के छोटे शहर साराबेत्सु से करीब 18 किलोमीटर पश्चिम में था, और इसकी गहराई लगभग 81 किलोमीटर मापी गई।
A strong 6.1 mag. earthquake struck off the coast of Japan’s Hokkaido Island
जापान एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठा। सोमवार तड़के उत्तरी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
US Geological Survey के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइडो के छोटे शहर साराबेत्सु से करीब 18 किलोमीटर पश्चिम में था, और इसकी गहराई लगभग 81 किलोमीटर मापी गई।
भूकंप के तेज झटकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर झटके इतने तेज थे कि लोगों का संतुलन बिगड़ गया और घरों में रखे सामान गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
Japan Meteorological Agency ने भी स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि यह भूकंप सोमवार सुबह करीब 5:24 बजे (जापान समय) आया। विशेषज्ञों के अनुसार जापान भूकंपीय रूप से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
गौरतलब है कि इससे ठीक एक सप्ताह पहले भी उत्तरी जापान के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद कुछ समय के लिए सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा था। विशेषज्ञों ने उस दौरान तटीय इलाकों में बड़े भूकंप यानी मेगाक्वेक के जोखिम को लेकर भी चेतावनी दी थी।




