एअर इंडिया विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री,बाल-बाल बचे, हवा में आई तकनीकी खामी

sagar parvez

Air India Flight Makes Priority Landing in Bhopal Due to Technical Snag; Return Leg Cancelled

Air India Flight Makes Priority Landing in Bhopal Due to Technical Snag; Return Leg Cancelled
Air India Flight Makes Priority Landing in Bhopal Due to Technical Snag; Return Leg Cancelled

बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे और विमानन कंपनी की टीमों द्वारा उड़ान चालक दल की आवश्यकताओं के अनुसार सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान किया गया था।

Air India Flight Makes Priority Landing in Bhopal Due to Technical Snag; Return Leg Cancelled

मुंबई से 175 लोगों को लेकर भोपाल आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार को प्राथमिकता के आधार पर यहां के राजा भोज हवाईअड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

अधिकारी ने बताया कि विमान को भोपाल से मुंबई के लिए वापस लौटना था लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान के लिए 178 यात्रियों की बुकिंग हुई थी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित भोपाल हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 ने मुंबई से भोपाल की उड़ान के दौरान हवाई यातायात्रा नियंत्रण (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी।

बयान में कहा गया है कि तत्काल सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया और एटीसी, विमानन कंपनी के जमीन पर मौजूद दल , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भोपाल हवाई अड्डे के अग्निशमन एवं बचाव दल के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित किया गया।

हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि 166 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों सहित 175 लोगों को लेकर विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा।

बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे और विमानन कंपनी की टीमों द्वारा उड़ान चालक दल की आवश्यकताओं के अनुसार सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान किया गया था।

बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को आगे उड़ान भरने के लायक नहीं पाया गया, लिहाजा एहतियात के तौर पर विमानन कंपनी ने विस्तृत निरीक्षण और मरम्मत के लिए वापसी उड़ान एआई-634 (भोपाल से मुंबई) को रद्द कर दिया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!