दिल्ली के सत्य निकेतन में 3 मंज़िला हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई बच्चों के दबे होने की आशंका

MediaIndiaLive

Several feared trapped as building collapses in Delhi’s Satya Niketan, India

Several feared trapped as building collapses in Delhi's Satya Niketan, India
Several feared trapped as building collapses in Delhi’s Satya Niketan, India

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Several feared trapped as building collapses in Delhi’s Satya Niketan, India

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. इस घटना की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं. फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर में इसकी सूचना मिली थी. बचाव अभियान जारी है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटनास्थल पर सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंची है. फिलहाल घायलों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम भेजी गई हैं तथा बचाव अभियान जारी है.

आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों की संख्या तथा हादसे से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. यह पूरी घटना सत्य निकेतन के पास मोती बाग इलाके में घटी है. यह इमारत कैसे गिरी इसको लेकर भी जांच की जा रही है. कई घायलों को इसमें से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है.

तस्वीरों में देखा जा रहा है कि पूरी इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई है. रिहायशी इलाके में गिरी इस इमारत की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या ये इमारत जर्जर हालत में थी या फिर इसका निर्माण कार्य किया जा रहा था. इसकी फिलहाल जांच की जा रही है. स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से मदद करने में जुटे हुए हैं

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!