
बोलेरो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे।
Three kids among 8 killed in truck-SUV crash in Maharastra’s Bhandara
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच एक बोलेरो SUV की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच वयस्कों और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार, 11 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे हुई। बोलेरो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान मानेगांव और पिंपलगांव के बीच उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।




