उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में वैन-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत, 2 घायल

MediaIndiaLive

UP | Six Dead, 2 Injured In Trailer-Van Collision In Kushinagar, India

UP | Six Dead, 2 Injured In Trailer-Van Collision In Kushinagar, India
UP | Six Dead, 2 Injured In Trailer-Van Collision In Kushinagar, India

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में देर रात वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP | Six Dead, 2 Injured In Trailer-Van Collision In Kushinagar, India

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब तिलक समारोह से लौट रही वैन की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार सभी लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले थे। वे देवराज पिपरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से वापस घर लौटते समय हाटा कोतवाली क्षेत्र में उनकी वैन ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे में प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) की मौत हो गई। वहीं, राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेलर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही भलुही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में विधिक कार्रवाई के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!