नेपाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, बिहार, बंगाल – सिलीगुड़ी, भूटान, बांग्लादेश तक भी हिली धरती

MediaIndiaLive

Bangladesh, Nepal, India, Bhutan, and China, An earthquake with a magnitude of 5.4 on the Richter Scale hit Nepal

Bangladesh, Nepal, India, Bhutan, and China, An earthquake with a magnitude of 5.4 on the Richter Scale hit Nepal
Bangladesh, Nepal, India, Bhutan, and China, An earthquake with a magnitude of 5.4 on the Richter Scale hit Nepal

बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह 7:04 बजे करीब 2 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर सिलीगुड़ी तक महसूस हुआ।

Bangladesh, Nepal, India, Bhutan, and China, An earthquake with a magnitude of 5.4 on the Richter Scale hit Nepal

सुर्खी…

  • बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह करीब 7:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कंपन लगभग 2 सेकेंड तक रहा।
  • पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • नेपाल के कोशी प्रांत में सुबह करीब 7:02 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।
  • भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में लेलेप से करीब 9 किलोमीटर दूर बताया गया है।

बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह उस समय धरती कांप उठी, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। सुबह करीब 7:04 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। यह कंपन लगभग 2 सेकेंड तक रहा। समस्तीपुर में भूकंप के झटके महसूस होने से सुबह-सुबह लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

ठंड के मौसम में सुबह के वक्त लोग अपने घरों के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ। लोग दहशत में आ गए। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, इसी दौरान पड़ोसी देश नेपाल के पूर्वी हिस्से में भी भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक, नेपाल के कोशी प्रांत में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। नेपाल में आए भूकंप और भारत के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए कंपन के समय में भी करीब दो मिनट का अंतर रहा।

नेपाल में सुबह 7:02 बजे आया 5.4 तीव्रता का भूकंप

EMSC के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे पूर्वी नेपाल में भूकंप आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसका केंद्र सिक्किम सीमा के करीब कोशी प्रांत के ताप्लेजुंग जिले में था। भूकंप का केंद्र लेलेप इलाके से लगभग 9 किलोमीटर दूर बताया गया है।

नेपाल में आए इस भूकंप के झटके सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं रहे। भारत के कुछ हिस्सों के अलावा भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ इलाकों में भी कंपन महसूस किए जाने की संभावना जताई गई है। बिहार के समस्तीपुर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी लोगों ने झटके महसूस किए।

हिमालयी क्षेत्र में क्यों आती है भूकंपीय गतिविधियां?

नेपाल और उसके आसपास का हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। पूर्वी नेपाल का कोशी प्रांत भी भारत के कुछ इलाकों के करीब स्थित है।

फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सुबह के समय आए इन झटकों ने बिहार के समस्तीपुर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लोगों को जरूर चौंका दिया।

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र/ कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, चार बच्चों की मौत और 32 घायल

Taj Mahal Excursion Turns Fatal | Four children dead, 32 others injured after truck collides with school bus in UP’s Kannauj; India
Taj Mahal Excursion Turns Fatal | Four children dead, 32 others injured after truck collides with school bus in UP’s Kannauj; India

You May Like

error: Content is protected !!