प्रधानमंत्री मोदी से सवाल से सवाल पूछने वाली नार्वे की पत्रकार हेली का सोशल मीडिया एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स सस्पेंड

sagar parvez

Small price to pay: Norwegian journalist Helle Lyng says Insta, Facebook accounts suspended

Small price to pay: Norwegian journalist Helle Lyng says Insta, Facebook accounts suspended
Small price to pay: Norwegian journalist Helle Lyng says Insta, Facebook accounts suspended

नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग ने ओस्लो में पीएम मोदी से प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकार पर सवाल पूछा, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड हो गए।

Small price to pay: Norwegian journalist Helle Lyng says Insta, Facebook accounts suspended

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग चर्चा में आ गई हैं। ओस्लो में पीएम मोदी से प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकार पर सवाल पूछने के बाद हेली ने दावा किया कि उनकी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स सस्पेंड कर दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

ओस्लो में भारत और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों की संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, जैसे ही प्रेस मीट खत्म हुई, हेली लेंग ने पीछे से चिल्लाते हुए पूछा, आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?

प्रेस फ्रीडम इंडेक्स को लेकर बोली पत्रकार

हेली ने भारत को प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 157वें स्थान पर बताते हुए सवाल सही ठहराया। इसके जवाब में भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत की पूरी जानकारी न रखने वाले इस तरह के सवाल न उठाएं।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

हेली ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें भारी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके पुराने लेख और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर लिखी रिपोर्ट्स ढूंढ निकाली। कई यूजर्स ने उन्हें फॉरेन प्लांट, जासूस और चाइनीज प्रॉक्सी तक कह डाला।

सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड

हेली ने अपने एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स सस्पेंड होने की जानकारी खुद शेयर की। उन्होंने लिखा, प्रेस की आजादी के लिए यह एक छोटी सी कीमत है। मैंने अधिक से अधिक भारतीयों को जवाब देना चाहा, लेकिन अब मेरे सोशल मीडिया अकाउंट बंद हो गए हैं। मुझे उम्मीद है कि मेटा जल्द इन्हें वापस कर देगा।

फॉलोअर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी

इस विवाद के बाद हेली की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी। घटना से पहले उनके X फॉलोअर्स 800 से कम थे। लेकिन अब कुछ ही दिनों में यह संख्या 45,000 के पार पहुंच गई।

विदेश मंत्रालय ने दिया हेली के सवालों का जवाब

हेली के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन कर इस पर प्रतिक्रिया दी। ब्रीफिंग के दौरान, हेली ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जार्ज से मानवाधिकार, लोकतंत्र और मीडिया स्वतंत्रता से जुड़े सवाल किए। उन्होंने पूछा कि दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे और क्या प्रधानमंत्री मोदी आलोचनात्मक सवालों का जवाब देंगे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, 14 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Uttarakhand | Fire breaks out at Panacea Hospital in Dehradun; elderly woman dies, two in critical condition, India
Uttarakhand | Fire breaks out at Panacea Hospital in Dehradun; elderly woman dies, two in critical condition, India

You May Like

error: Content is protected !!