1 अक्टूबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर से जुड़े 5 नियम, आपकी जेब पर होगा असर, सब्सिडी चाहिए तो पहले कराएं ये काम

MediaIndiaLive

LPG subsidy rules change: Aadhaar biometric authentication mandatory from October 1

LPG subsidy rules change: Aadhaar biometric authentication mandatory from October 1
LPG subsidy rules change: Aadhaar biometric authentication mandatory from October 1

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार का बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा, जबकि बिना सब्सिडी गैस लेने वालों को इससे छूट रहेगी।

LPG subsidy rules change: Aadhaar biometric authentication mandatory from October 1

रसोई गैस को लेकर 2026 में लगातार बदलाव देखने को मिले हैं और अब 1 अक्टूबर से LPG बुकिंग से जुड़ा एक और नियम लागू होने जा रहा है। सरकार के मुताबिक, सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा होना जरूरी होगा। यानी जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर लेने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

देश में सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं में से 27.43 करोड़ यानी 89.9 फीसदी पहले ही बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा कोई प्रक्रिया पूरी नहीं करनी होगी और उनकी LPG बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी। दूसरी ओर, करीब 2.47 करोड़ उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे ग्राहकों को 1 अक्टूबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी न हो। डिजिटलकैलेंडर चुनें

घर बैठे भी करा सकते हैं आधार सत्यापन

सरकार ने आधार सत्यापन के लिए ग्राहकों को कई विकल्प दिए हैं। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए BAA कराया जा सकता है। इसके अलावा LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे आधार सत्यापन करने का विकल्प भी मौजूद है।

Indane के ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए आधार सत्यापन कर सकते हैं। Bharatgas के ग्राहकों के लिए HelloBPCL ऐप और HP Gas के ग्राहकों के लिए HP PAY ऐप के जरिए यह सुविधा उपलब्ध है। सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से चल रहे अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भेजे जा चुके हैं। LPG वितरकों, डिलीवरी कर्मचारियों और विशेष कैंपों के जरिए भी ग्राहकों से Authentication पूरा करने की अपील की गई है। कमर्शियललोन लें

बिना सब्सिडी LPG लेने वालों के लिए अलग विकल्प

अगर कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार सत्यापन नहीं कराना चाहता और बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर लेना चाहता है, तो उसके लिए BAA जरूरी नहीं होगा। ऐसे ग्राहक अपनी OMC के डिजिटल चैनल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS के जरिए बिना सब्सिडी LPG लेने की अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद उन्हें बाजार कीमत पर LPG दिया जाएगा। स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर भी मिल सकते हैं।

सरकार ने BAA पूरा करने की शुरुआती समयसीमा 30 जून 2026 रखी थी। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए इसे कई बार बढ़ाया गया और आखिरकार 14 सितंबर 2026 को अंतिम समयसीमा तय की गई। अब 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए BAA पूरा होना जरूरी होगा। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर वास्तविक लागत और बिक्री मूल्य के अंतर से जुड़ी अंतर्निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर है, जबकि जून 2026 में यह करीब 721 रुपये थी। एलपीजीसिलेंडर बुक

LPG सब्सिडी के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में OMCs को 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था। वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 में 30,000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार ने घरेलू LPG उपभोक्ताओं से 1 अक्टूबर से पहले BAA पूरा करने को कहा है। प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की जानकारी या मदद के लिए LPG सेवाओं की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर संपर्क किया जा सकता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!