मधय प्रदेश: ‘पापी पिता’ 3 सगी मासूम बेटियों से कई साल करता रहा दुर्व्यवहार, आखिर बच्चियों ने की शिकायत पर गिरफ्तार

MediaIndiaLive

Madhya Pradesh | Man Held In Barwani For Allegedly Abusing 3 Minor Daughters, Barwani, India

Madhya Pradesh | Man Held In Barwani For Allegedly Abusing 3 Minor Daughters, Barwani, India
Madhya Pradesh | Man Held In Barwani For Allegedly Abusing 3 Minor Daughters, Barwani, India

मध्य प्रदेश के बड़वानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपने बेटियों के लिए ही दरिंदा बन गया और बेटियों के साथ नापाक हरकत की है. फिर बेटियों ने अपनी मौसी और चाचा को सारी बात बताई और इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है

Madhya Pradesh | Man Held In Barwani For Allegedly Abusing 3 Minor Daughters, Barwani, India

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस पिता को अपनी तीन मासूम बेटियों का ढाल और रखवाला बनना चाहिए था, वही उनका सबसे बड़ा भक्षक बन बैठा. शराब के नशे में धुत होकर एक पिता अपनी ही तीन नाबालिग बेटियों के साथ पिछले एक साल से गंदी हरकतें और हैवानियत कर रहा था. आखिरकार मासूमों का सब्र टूटा और उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चियों की उम्र महज 11 साल, 13 साल और 14 साल है. कुछ साल पहले इन मासूमों की मां किसी वजह से घर छोड़कर कहीं चली गई थी. मां के जाने के बाद घर में केवल पिता और ये तीनों बेटियां ही रह रहे थे.

बच्चियों ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब एक साल से उनका पिता लगातार उनके साथ यह गंदी करतूत कर रहा था. वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर घर आता था. इसके बाद तीनों बेटियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसके अलावा प्राइवेट पार्ट को छूता था. वहीं अपने प्राइवेट पार्ट को भी छूने के लिए मजबूर करता था.

बच्चियों ने मौसी और चाचा को बताई सारी बात

जब पिता का अत्याचार और हैवानियत सहने की हद पार हो गई, तो मासूम बहनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई. उन्होंने अपने साथ हो रही इस दरिंदगी के बारे में अपनी मौसी और चाचा को सब कुछ सच-सच बता दिया. सच्चाई सुनते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई. वह बिना कोई देर किए बच्चियों को लेकर सीधे सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे.

मासूमों ने बयां की हैवानियत की दास्तान

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चोंगड़ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों नाबालिग बहनें अपने मौसी और चाचा के साथ थाने पहुंची थीं. वहां उन्होंने रुआंसे गले से अपने ही पिता की करतूतों का खुलासा किया.
मासूमों की दर्दभरी आपबीती सुनने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई. थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने तीनों पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया है. पुलिस ने 45 साल के आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!