उप्र: हिंसक होता समाज! 16 साल के बच्चे ने छोटे भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, जूता पहनने पर हुआ था विवाद

sagar parvez

UP Boy Kills Younger Brother With Scissors After Small Fight Over Shoes, India

UP Boy Kills Younger Brother With Scissors After Small Fight Over Shoes, India
UP Boy Kills Younger Brother With Scissors After Small Fight Over Shoes, India

जूतों को लेकर हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया. नए खरीदे गए जूतों को पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से हमला कर हत्या कर दी

UP Boy Kills Younger Brother With Scissors After Small Fight Over Shoes, India

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में जूतों को लेकर हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया. नए खरीदे गए जूतों को पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से हमला कर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, 16 और 15 साल के दो भाई ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को पहले पहनने को लेकर आपस में भिड़ गए. शुरू में दोनों के बीच केवल कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने के साथ ही मामला हिंसक हो गया. गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने पास रखी कैंची उठाई और छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में छोटे भाई के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा.

इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल छोटे भाई को आनन-फानन में घुगली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद घर में कोहराम

इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में भी शोक का माहौल है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग हैं. पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 4 गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद लगी आग, 11 लोगों की मौत

India | 11 Killed In Multi-Vehicle Collision In UP's Mirzapur
India | 11 Killed In Multi-Vehicle Collision In UP's Mirzapur

You May Like

error: Content is protected !!