उप्र: मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में MBBS फाइनल ईयर की छात्रा फंदे से लटकी मिली

MediaIndiaLive

Final-year MBBS student found hanging in Muzaffarnagar medical college hostel room, India

Final-year MBBS student found hanging in Muzaffarnagar medical college hostel room, India
Final-year MBBS student found hanging in Muzaffarnagar medical college hostel room, India

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष की एमबीबीएस छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Final-year MBBS student found hanging in Muzaffarnagar medical college hostel room, India

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS की छात्रा शगुन सैनी ने सुसाइड कर लिया. सोमवार शाम छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी रूम पार्टनर ने खिड़की से अंदर झांककर देखा. इसके बाद कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में गई. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

यह घटना बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की है. शगुन सैनी हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी और मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी. वह अपनी रूम पार्टनर जिया के साथ हॉस्टल के कमरे में रहती थी.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम शगुन बाहर से लौटकर अपने कमरे में गई थी. उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में मौजूद नहीं थी. रात करीब साढ़े आठ बजे जब जिया वापस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद जिया ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा. वहां शगुन का शव फंदे से लटका हुआ था. यह देखकर वह घबरा गई और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी. कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारने की कार्रवाई की गई. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है. घटना की जानकारी शगुन के परिवार को दे दी गई है. परिजनों के मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दोस्त से विवाद की बात आई सामने

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शगुन की रूम पार्टनर जिया ने पूछताछ में जानकारी दी है कि छात्रा का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस को आशंका है कि इस विवाद का छात्रा पर असर पड़ा हो सकता है. हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिक असंतोष पहुंचा मोदी-शाह के गुजरात तक, शोषण से तंग 10 लाख मजदूरों का सूरत से पलायन, लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां

Labour unrest in Surat puts Modi-Shah’s Gujarat model under strain, India
Labour unrest in Surat puts Modi-Shah’s Gujarat model under strain, India

You May Like

error: Content is protected !!