यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।
One killed, 4 injured after part of Gokulpuri metro station collapses in Delhi
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। मेट्रो का स्लैब गिरने से तीन से चार बाइक मलबे में दब गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 मोटर साइकल डैमेज हैं। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। इस रूट को बंद कर दिया गया। वहां से गुजर रहे वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।




