
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह धरना स्थल से हटा दिया. इस घटना के बाद विशाल ददलानी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.
Vishal Dadlani, Prakash Raj slam police action against Sonam Wangchuk: ‘Boiling with anger’
नीट (NEET) पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख-हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) की सुबह दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से जबरन हटा दिया. दिल्ली पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. अब इस बड़ी कार्रवाई के बाद पॉपुलर सिंगर विशाल ददलानी का गुस्सा फूट पड़ा है.
गुस्से से मेरा दिमाग फटा जा रहा है…विशाल ददलानी इस पूरी कार्रवाई को ‘कायरता’ बताते हुए सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसे हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो काफी परेशान और गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘देखिए, आपने कभी ऐसी कायरता देखी है? सोनम जी को फोर्सफुली (जबरन) उठा कर ले गए हैं. इस देश का जो ये लोग कर रहे हैं, उसे देखकर मेरा दिल टूट रहा है.’
देश की जनता से की जागने की अपीलउन्होंने आगे कहा, ‘मेरे देशवासियों, आखिर आप कब जागेंगे? अगर अब नहीं जागेंगे, तो फिर कब जागेंगे? मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं, क्या सोचूं. बस यही इच्छा है कि काश मैं वहां होता और किसी न किसी तरह उनकी मदद कर पाता. इस वक्त गुस्से से मेरा दिमाग फटा जा रहा है.’
वीडियो पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
विशाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सरकार को कम से कम अपना कोई प्रतिनिधि भेजकर उनसे बात तो करनी चाहिए थी. ये बेहद अनैतिक और निराशाजनक है.’
‘मेरा दिल टूट गया है…’, जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने पर भड़के विशाल ददलानी, देखें वीडियो
एक ने लिखा, ‘मेरी भावनाएं भी बिल्कुल ऐसी ही हैं. दुआ है और उम्मीद है कि हम सभी, चाहे जहां भी हों, एकजुट होकर अपनी-अपनी तरफ से योगदान दे सकें. एकजुटता के साथ.’ एक लिखते हैं, ‘हम आपकी भावनाएं समझ सकते हैं विशाल सर.’
9 किलो से ज्यादा घटा वजनबता दें कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. इस दौरान उनका वजन 9 किलो से ज्यादा घट गया. उनके डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनकी हालत गंभीर होती जा रही है और इसका असर उनके शरीर के अंगों पर भी पड़ना शुरू हो सकता है.



