
कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Four Family Members Die, 2 Critical As Refrigerator Explodes In Karnataka’s Belagavi, India
कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने पीटीआई को यह जानकारी दी.
हादसा सोमवार देर रात मार्केट थाना क्षेत्र के चावट गल्ली में हुआ. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गजानन धमोने (65), रोशन धमोने (21), शारदा धमोने (45) और भारती धमोने (50) के रूप में हुई है. इस घटना में प्रिया धमोने (28) और गंगा धमोने (25) गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
फ्रिज में धमाके के बाद लगी आग
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि घर के अंदर फ्रिज में धमाका होने के बाद आग लग गई. देखते ही देखते लपटें पूरे घर में फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए. पुलिस ने बताया कि फ्रिज में धमाका होने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है



