उत्तर प्रदेश: योगी की चोर पुलिस, दरोगा ने लिफ्ट लेकर चोरी किए ट्रक ड्राइवर के ₹20 हजार, पिटते ही वर्दी से बरसने लगे नोट

MediaIndiaLive

UP | SI steals ₹20K from truck driver in Hamirpur, arrested, suspended, India

UP | SI steals ₹20K from truck driver in Hamirpur, arrested, suspended, India
UP | SI steals ₹20K from truck driver in Hamirpur, arrested, suspended, India

जिसे रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस महकमा यूपी पुलिस बना है. वो है चोरी. हमीरपुर जिले में एक ट्रक ड्राइवर ने दोरागा गिरीश मिश्रा पर 20 हजार रुपये चोरी कर लिए

UP | SI steals ₹20K from truck driver in Hamirpur, arrested, suspended, India

उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने कथित तौर पर वो काम किया, जिसे रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस महकमा यूपी पुलिस बना है. वो है चोरी. हमीरपुर जिले में एक ट्रक ड्राइवर ने दोरागा गिरीश मिश्रा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है.

पहले तो ट्रक ड्राइवर ने वर्दी की इज्जत करते हुए आरोपी दरोगा को कानपुर से हमीरपुर तक लिफ्ट दी. फिर दरोगा ने कथित रूप से अपनी ही वर्दी की इज्जत को मिट्टी में मिलाते हुए ट्रक वाले के पैसे चुरा लिए. वीडियो में दरोगा की वर्दी से 500-500 रुपये के नोट जमीन पर गिरते दिखे.

आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा को पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरीश मिश्रा की तैनाती हमीरपुर जिले में ही है. सोमवार, 6 जुलाई को हमीरपुर पुलिस ने बताया कि दोरागा गिरीश कुमार को तुरंत सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

दरोगा गिरीश मिश्रा कानपुर से हमीरपुर जाना था. पीड़ित ट्रक ड्राइवर महेश ने बताया कि घाटमपुर से पहले वर्दी पहने दरोगा ने हाथ दिया, तो उन्होंने उन्हें ट्रक में बैठा लिया. महेश ने आरोप लगाया कि दरोगा ने रास्ते में ही ट्रक में रखे 20 हजार रुपये चुराकर अपनी वर्दी में छिपा लिए थे. वो ट्रक से उतरकर जाने लगे. ड्राइवर ने आगे बताया,

“हमने गाड़ी रोकी तो ये (दरोगा) कूदकर भागने लगे. हम जोर-जोर से चिल्लाए कि हमारा पैसा लेकर कहां ले जा रहे हैं? वहां से ओमनी आ रही थी. उन्होंने (दरोगा) ने हाथ दिया और फिर ये बैठकर फरार हो गए. मैंने इनका पीछा किया. दरोगा यमुना नदी पार करके उतरे और वापस जा रहे थे. हमने वहां इन्हें पकड़ा…”

महेश ने दावा किया कि दरोगा ने उनके 20,000 रुपये चुराए हैं. सोशल मीडिया पर घटने से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ट्रक ड्राइवर आरोपी दरोगा से अपने पैसे मांगते और सरेआम पीटते नजर आ रहे हैं. आसपास जमा लोग वीडियो बनाने लगे. जमीन पर नोट गिरने लगे. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस आरोपी दरोगा को गाड़ी में बैठाकर ले गई.

“सोशल मीडिया पर 6 जुलाई 2026 को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उप निरीक्षक (दरोगा) पर पैसा चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है. उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्ति से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर हमीरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है.”

CO यशपाल सिंह ने आगे बताया कि आरोपी दरोगा गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन के आदेश दिए गए हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!