कुल्हाड़ी गैंग हुई गिरफ्तार, सेल्समैन को बनाते थे निशाना

MediaIndiaLive

देहरादून: पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला कुल्हाड़ी गैंग को सोनीपत की सीआईए 1 और सीआईए 2 ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार बदमाश सचिन उर्फ बाबा, विकास व प्रदीप गांव नांगल के रहने वाले हैं। आरोपी दिल्ली व सोनीपत में पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन को कुल्हाड़ी से घायल कर वारदात को अंजाम देते थे।

बता दें, गिरफ्तार बदमाश विकास इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। लॉकडाउन में नौकरी चले जाने से गलत संगत में पड़ गया और नशे के खातिर लूट की वारदात को अंजाम देने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को निराश नहीं होने दिया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ […]
error: Content is protected !!