बिहार में निर्भाया जैसा कांड, 2 बहनों से 13 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, निजी अंगों में डाले पत्थर, लकड़ी, कारतूस

MediaIndiaLive

Bihar | Two sisters gang-raped by 13 men; stones, wood, and cartridges inserted into their private parts, India

Bihar | Two sisters gang-raped by 13 men; stones, wood, and cartridges inserted into their private parts, India
Bihar | Two sisters gang-raped by 13 men; stones, wood, and cartridges inserted into their private parts, India

पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने बुलाकर दो सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िताओं के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

Bihar | Two sisters gang-raped by 13 men; stones, wood, and cartridges inserted into their private parts, India

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें तिलक समारोह में नृत्य प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय कुछ युवकों ने उन्हें बंधक बना लिया और पूरी रात उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रहकर विभिन्न समारोहों में नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपना जीवनयापन करती हैं।

पीड़िताओं ने अपने आवेदन में बताया है कि 18 जून को नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए उन्हें बुलाया गया था। कार्यक्रम की बुकिंग भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने कराई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल की बजाय सुनसान जगह ले जाने का आरोप

पीड़िताओं का आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने के बजाय मुन्ना कुमार, उसका चचेरा भाई सूरज कुमार, भानु कुमार और अन्य युवकों ने उन्हें जबरन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों बहनों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवतियों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात उन्हें भय और दबाव में रखा गया।

शोर मचाने पर बचीं दोनों बहनें

पीड़िताओं के अनुसार, शुक्रवार सुबह आरोपी उन्हें वाहन से वापस छोड़ने के लिए निकले। इसी दौरान फुलवारीशरीफ क्षेत्र में पहुंचने पर दोनों ने मौका देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर फुलवारीशरीफ थाने पहुंची। बाद में नौबतपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद दोनों पीड़िताओं को नौबतपुर थाना ले जाया गया।

10 आरोपियों पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िताओं के आवेदन के आधार पर मुन्ना कुमार, सूरज कुमार और भानु कुमार समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंताजनक! लद्दाख घूमने गए पर्यटकों के स्मार्ट फोन पर दिखने लगा चीन का टाइम जोन, खड़े हुए कई सवाल

A viral video from Ladakh has sparked concern after tourists smartphones automatically switched to China Standard Time
A viral video from Ladakh has sparked concern after tourists smartphones automatically switched to China Standard Time

You May Like

error: Content is protected !!