
यानी भारत की जमीन पर खड़े होते हुए भी फोन चीन का टाइम दिखाने लगा. इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार रिट्वीट मिले
A viral video from Ladakh has sparked concern after tourists smartphones automatically switched to China Standard Time
लद्दाख बर्फीले पहाड़, खुली सड़कें और रोमांच से भरा सफर. हर साल लाखों बाइकर्स और टूरिस्ट इस खूबसूरत जगह पर आते हैं. लेकिन हाल ही में कुछ भारतीय बाइकर्स के साथ एक ऐसी हैरान करने वाली घटना हुई, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया.
X पर @EinstYdv नाम के यूजर Einstein Yadav ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक भारतीय बाइक राइडर लद्दाख में घूम रहा है और अचानक उसके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आता है Your time zone changed. You’re now in China Standard Time. यानी भारत की जमीन पर खड़े होते हुए भी फोन चीन का टाइम दिखाने लगा. इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार रिट्वीट मिले.
आखिर क्यों बदल गया मोबाइल का टाइम जोन?
वीडियो में साफ दिखता है कि बाइकर का फोन शाम 7:38 बजे का वक्त दिखा रहा था, जबकि भारत में उस समय शाम के करीब 5 बज रहे थे. यह फर्क पूरे ढाई घंटे से भी ज्यादा का है. दरअसल इसके पीछे एक टेक्निकल वजह है. हमारे स्मार्टफोन में Automatic Time Zone नाम की एक सेटिंग होती है, जो पास के मोबाइल टावर का सिग्नल पकड़कर अपने आप टाइम बदल लेती है. लद्दाख की सीमा पर भारतीय नेटवर्क बेहद कमजोर है, जबकि चीन ने अपनी सीमा के पास बेहद शक्तिशाली मोबाइल टावर लगा रखे हैं. इन चीनी टावरों का सिग्नल भारतीय सीमा के अंदर तक आ जाता है. जैसे ही बाइकर उस इलाके से गुजरे, उनके फोन ने भारतीय नेटवर्क छोड़कर चीनी नेटवर्क पकड़ लिया और टाइम जोन अपने आप China Standard Time में बदल गया.
वीडियो वायरल होते ही छिड़ गई बहस
इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में एक बड़ी बहस छिड़ गई. एक यूजर Mukesh Kumar Kaswan ने कमेंट किया भाई, अगर आप चीन की धरती पर खड़े होगे तब CST आएगा, अब आप ही देख लो आप कहा खड़े हो. यानी कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि कहीं बाइकर्स अनजाने में LAC पार तो नहीं कर गए. वहीं एक चीनी यूजर @yongshi ने दावा किया कि “लद्दाख प्राचीन काल से चीनी क्षेत्र रहा है” जिसे भारतीय यूजर्स ने पूरी तरह नकार दिया. Einstein Yadav ने खुद जवाब देते हुए कहा कि कमेंट में शिक्षा की दुहाई देने वालों को यह समझना चाहिए कि यह मामला सीधे भारत की डिजिटल और नेटवर्क सुरक्षा से जुड़ा है.



