गोधरा ट्रेन अग्निकांड: न्यायालय ने स्वास्थ्य कारणों से दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित की, 18 साल से था बंद

MediaIndiaLive

Supreme Court Suspends Sentence Of Godhra Train Burning Convict On Medical Grounds, India

Supreme Court Suspends Sentence Of Godhra Train Burning Convict On Medical Grounds, India
Supreme Court Suspends Sentence Of Godhra Train Burning Convict On Medical Grounds, India

उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी करार दिये गए एक व्यक्ति की आजीवन कारावास की सजा सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से निलंबित कर दी।

Supreme Court Suspends Sentence Of Godhra Train Burning Convict On Medical Grounds, India

गुजरात के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के एक दोषी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया है. यह आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने 18 साल से जेल में बंद दोषी इरफान सिराज पाडो की सजा मेडिकल आधार पर निलंबित की है. मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने की थी. पीठ ने आदेश देते हुए कहा कि सजा निलंबित करने के लिए आवेदन मुख्य रूप से मेडिकल आधार पर दाखिल किया गया है, इसलिए अदालत इस पर राहत देने के लिए इच्छुक है.

दिल की बीमारी से पीड़ित था जेल में बंद आरोपी

इरफान सिराज पाडो पिछले 18 सालों से जेल में बंद था, वह दिल की बीमारी से पीड़ित था. सुनवाई के दौरान दोषी की तरफ से पेश वकील ने अदालत को बताया कि वह बीमार है, वकील ने बताया दोषी ने मेडिकल स्थिति के आधार पर सजा निलंबित करने की मांग की है. वकील ने कहा कि दोषी को दिल की बीमारी है और उसकी तबीयत को देखते हुए उसे राहत दी जानी चाहिए. गुजरात सरकार की तरफ से पेश एडवोकेट स्वाति घिल्डियाल ने कहा कि अगर अदालत दोषी की मेडिकल स्थिति को देखते हुए राहत देने पर विचार कर रही है, तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है.

हालांकि स्वाति घिल्डियाल ने कोर्ट को यह भी बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है और वह मामले के गुण-दोष पर कोई दलील नहीं दे रही हैं. उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि यदि राहत दी जाती है तो उसे मेडिकल आधार तक ही सीमित रखा जाए. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने याचिकाकर्ता के सीनियर वकील की तरफ से बताई गई मेडिकल स्थिति को तथ्यात्मक रूप से सही माना है. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत मेडिकल आधार पर दोषी की सजा निलंबित करने के लिए इच्छुक है. पीठ ने इसी आधार पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में कई दिनों तक पर्याप्त सुनवाई हुई थी, लेकिन उसके बाद मामले पर आगे सुनवाई नहीं हो सकी है. बता दें कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड का मामला देश के सबसे चर्चित और गंभीर मामलों में से एक है. इस मामले में दोषियों की अपील लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. अब मेडिकल आधार पर मिली इस राहत के बाद एक दोषी को जेल से बाहर आने का रास्ता मिल गया है, हालांकि उसकी अपील पर अंतिम फैसला अभी बाकी है.

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का 92 साल की उम्र में निधन

Ex-Jharkhand CM Arjun Munda''s mother dies at 92, India
Ex-Jharkhand CM Arjun Munda''s mother dies at 92, India

You May Like

error: Content is protected !!