
शराब बनाने या कच्ची शराब के उत्पादन की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के बयान में कहा गया
At least 15 die more than 600 hospitalised after consuming spurious liquor in Manipur, India
मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन दिन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 600 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक बयान के अनुसार शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को और पांच लोगों की मौत 18 नवंबर को हुई थी। बयान में कहा गया, ”चंदेल जिले के चकपिकरोंग उपमंडल और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत होने की खबरों के मद्देनजर आम लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।” बयान के अनुसार मौतों का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। चंदेल जिला पुलिस ने बताया कि मृतकों ने जो शराब कथित तौर पर पी थी, वह काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। चंदेल के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा, ”कथित तौर पर पी गई शराब काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी।”
उन्होंने कहा कि चंदेल में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने या कच्ची शराब के उत्पादन की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के बयान में कहा गया, “आम लोगों को अगली सूचना तक स्थानीय स्तर पर बनी शराब या संदिग्ध स्रोतों से प्राप्त मादक पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।”
Follow Us on… 𝕏

+


