चीन ने फिर दिखाई लाल आंख, भारतीय क्षेत्र में घुसा चीनी सैन्य विमान, चिकन नेक के पास 25 मिनट तक की रेकी!

MediaIndiaLive

Dragon showing red eyes! China aircraft enters Indian airspace over Sikkim, ignores warnings for 25 minutes

Dragon showing red eyes! China aircraft enters Indian airspace over Sikkim, ignores warnings for 25 minutes
Dragon showing red eyes! China aircraft enters Indian airspace over Sikkim, ignores warnings for 25 minutes

भारतीय सीमा के पास चीन की बड़ी हिमाकत की है। चीन का एक सैन्य विमान 12 नवम्बर को भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 20 से 25 मिनट तक मंडराता रहा।

Dragon showing red eyes! China aircraft enters Indian airspace over Sikkim, ignores warnings for 25 minutes

बीजिंग: भारतीय सीमा के पास चीन की बड़ी हिमाकत की है। चीन का एक सैन्य विमान 12 नवम्बर को भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 20 से 25 मिनट तक मंडराता रहा। आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, यह घुसपैठ सिक्किम क्षेत्र में हुई।

यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास है, जिसे ‘चिकन नेक’ भी कहा जाता है। यह एक संकरा गलियारा है जो पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्से से जोड़ता है।

भारतीय वायु सेना ने दी चेतावनी

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारतीय वायु सेना ने 12 नवम्बर गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब चीनी विमान की गतिविधि देखी। चीनी विमान को तत्काल चेतावनी देते हुए वापस जाने को कहा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना की चेतावनी के बावजूद चीनी एयरक्राफ्ट इलाके में मंडराता रहा। यह करीब 20 से 25 मिनट तक इलाके में रहा।

यह विमान 25000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, चीनी सैन्य विमान किस टाइप का था और इसका उड़ान मार्ग क्या था और भारतीय क्षेत्र से कब निकला, इन बातों का पता नहीं चल पाया है। सिक्किम की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थिति को देखते हुए इस घटना ने ध्यान खींचा है।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर क्यों है अहम?

सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के पूर्वोत्तर हिस्से को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला संकरा गलियारा है। यह पश्चिम बंगाल राज्य में पड़ता है और अपनी सबसे संकरी जगह पर 20 से 22 किमी चौड़ा है। यह पूर्वोत्तर भारत के लिए सप्लाई लाइन का काम करता है। बेहद संकरा होने के चलते ही कई बार इसे चिकन नेक भी कहा जाता है।

यह कॉरिडोर रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र पर स्थित है। इसके पास चीन का तिब्बत क्षेत्र, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के इलाके पड़ते हैं, जो यहां एक जंक्शन जैसी स्थिति बनाते हैं। डोकलाम पठार भी इसके पास ही है। यह वही जगह है, जहां साल 2017 में भारत और चीन के बीच लंबा सैन्य गतिरोध चला था

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, 40 हजार मुर्गियों को मारा गया, 3 महीने तक ब्रॉयलर फार्मिंग पर रोक, बढ़ाई गई निगरानी

Bird flu alert | Tamil Nadu culls 40000 chickens in Cuddalore, India
Bird flu alert | Tamil Nadu culls 40000 chickens in Cuddalore, India

You May Like

error: Content is protected !!