दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े लूट, बैग में ₹2.30 करोड़ भरकर 4 हथियारबंद बदमाश फरार

MediaIndiaLive

Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India

Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India
Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

Delhi | Four armed men reportedly loot at Rs 2.30 crore at gunpoint in Lahori Gate, India

दिल्ली में बड़ा लूटकांड सामने आया है. लाहौरी गेट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लूट हुई. चर्च मिशन पुलिस चौकी इलाके में ऑफिस में घुसे चार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को डरा-धमकाकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए. फिर उनको बैग में भरकर बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए. इस मामले में लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की चार टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई हैं.पुलिस लूट की वारदात से लेकर बदमाशों के फरार होने तक के पूरे रूट की जांच कर रही है.

2 करोड़ 30 लाख लेकर कार से फरार बदमाश

बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ रकम लूटने लाहौरी गेट में पहुंचे थे. तभी तो उन्होंने एक कार को फरार होने के लिए पहले से तैयार रखा था. उनका एक साथी कार में उनका इंतजार कर रहा था कि जैसे ही वह वारदात को अंजाम देकर वहां पहुंचेंगे तो वह उसको लेकर फरार हो जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही. त्योहारी सीजन में दिल्ली में लूट की ये बड़ी वारदात है. पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पैसे लेकर भागते बदमाश वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए.

बंदूक की नोंक पर लूटी बड़ी रकम

बता दें कि चार बदमाश बंदूकों के साथ दफ्तर के भीतर दाखिल हुए थे. उन्होंने दफ्तर के भीतर मौजूद कर्मचारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और अलमारी में रखी रकम पर हाथ साफ कर लिया. वे एक बैग में 2 करोड़ 30 लाख रुपये भरकर वहां से फरार हो गए.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!